राज्यसभा चुनाव: संपत्ति के मामले में उम्मीदवारों के बीच बड़ा अंतर, नीतीश कुमार सबसे कम संपत्ति वाले नेताओं में शामिल Bihar weather: बिहार में ठंड लगभग खत्म, कई जिलों में तापमान 33°C के करीब; 10 मार्च को सीमांचल में बारिश के आसार Bihar Governor : बिहार के नए राज्यपाल बने सैयद अता हसनैन, जानिए सैन्य अधिकारी से लेकर गवर्नर बनने तक का सफर बिहार को मिला नया राज्यपाल, सैयद अता हसनैन की नियुक्ति, आरिफ़ मोहम्मद ख़ान की छुट्टी राज्यपालों का बड़ा फेरबदल: नंद किशोर यादव नागालैंड के गवर्नर, सैयद अता हसनैन बने बिहार के राज्यपाल जहानाबाद: पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, SP ने 6 थानाध्यक्ष समेत 50 पुलिसकर्मियों का किया तबादला, नीचे देखें पूरी लिस्ट.. सुपौल प्रखंड कार्यालय में DM का छापा, BDO-CO सहित कई कर्मचारी मिले गायब नीतीश के राज्यसभा जाने के फैसले से छोटी बहन इंदू नाराज, बोलीं..भईया बिहार छोड़ेंगे तो बहुत कमी महसूस होगी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन?
14-Oct-2021 11:54 AM
SIWAN : सीवान के दिवंगत पूर्व सांसद बाहुबली शहाबुद्दीन के इकलौते बेटे ओसामा शहाब अपनी दुल्हन को लेने बारात लेकर जीरादेई के चांदपाली पहुंचे. इसी बीच पैतृक गांव प्रतापपुर से लेकर जीरादेई के चांदपाली तक जश्न का माहौल दिखा. हालांकि ओसामा का निकाह सोमवार को ही आफताब आलम की बेटी डॉक्टर आयशा शबीह के साथ सीवान शहर के तेलहट्टा बाजार स्थित सेराजउलूम मदरसा में हो गया था.
बारात में ओसामा के परिवार समेत कुछ खास रिश्तेदार और करीबी मित्र ही शामिल हुए थे. दोनों ही मौकों पर राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के दोनों बेटे मौजूद रहे. निकाह के दिन नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव मौजूद थे, वहीं ओसामा की बारात में तेजप्रताप यादव शामिल हुए. इस बारात को लेकर सीवान से जीरादेई तक अलग ही उत्साह देखा गया. वहां भीड़ इतनी हो गई कि तेजप्रताप यादव को एक कमरे में बंद होना पड़ा.
आपको बता दें कि ओसामा शहाब का निकाह सीवान के जीरादेई के चांद पाली के रहने वाले रिश्तेदार की डॉक्टर बेटी आयशा शबीह से हुए है. आयशा शबीह पेशे से डॉक्टर हैं और इन्होने अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी से डॉक्टरी की पढ़ाई की है. जबकि शहाबुद्दीन के बेटे ने लॉ किया है. इन दोनों का निकाह सीवान जिले के तेलहट्टा स्थित सेराजलूम मदरसा में हुए. यहां तेजस्वी यादव भी शादी में शामिल होने के लिए पहुंचे थे.
आपको बता दें कि बताते चलें कि पूर्व सांसद मो. शहाबुद्दीन का इंतकाल बीते एक मई को दिल्ली के दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल में कोरोना वायरस संक्रमण के इलाज के क्रम में हो गया था. उनको दिल्ली में ही दफन किया गया था. यह निकाह मो. शहाबुद्दीन ने ही अपने जीवन काल में तय किया था.