पटना महावीर मंदिर में नैवेद्यम और दरिद्र नारायण भोज जारी रहेगा, गैस खत्म होने पर लकड़ी-कोयला से बनेगा प्रसाद शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी Bihar News: भ्रष्ट DGM ने SVU को देख 32 लाख कैश, 1.31 करोड़ का हीरा-सोना फेंका पर..., रेड में सोना खरीद के 150 रसीद बरामद Bihar Crime News: बकरी चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव के ही युवक पर मर्डर का आरोप Bihar Crime News: बकरी चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव के ही युवक पर मर्डर का आरोप
16-Sep-2023 02:08 PM
By Ganesh Samrat
PATNA: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह एक दिवसीय दौरे पर बिहार पहुंचे हैं। मधुबनी के झंझारपुर में जनसभा को संबोधित करने के बाद शाह अररिया के जोगबनी में सरकारी कार्यक्रम में शामिल होंगे। अमित शाह के दौरे को लेकर बिहार की सियासत गर्म हो गई है। बिहार सरकार के मंत्री और लालू प्रसाद के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव ने अमित शाह पर तीखा हमला किया है और उन्हें रास्ता काटने वाली बिल्ली बता दिया है।
दरअसल, बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने के बाद से ही अमित शाह लगातार बिहार आ रहे हैं और साल 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर उनका पूरा फोकस बिहार पर है। शाह के लगातार हो रहे बिहार दौरे को लेकर विरोधी सवाल उठा रहे हैं और कह रहे हैं कि बीजेपी I.N.D.I.A गठबंधन से डर गई है। अमित शाह के बिहार दौरे को लेकर तेज प्रताप यादव ने हमला बोला है।
तेजप्रताप ने कहा है कि अमित शाह के बिहार आने से कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है। अमित शाह बिहार में दंगा फसाद कराने के लिए आते हैं। जिस तरह से बिल्ली रास्ता काट देती है उसी तरह का काम अमित शाह करते हैं। बिहार में जिस तरह से हमलोग काम कर रहे हैं, वो बाधा डालने के लिए बिहार आ रहे हैं। बिहार और देश की जनता बेवकूफ नहीं है वह सभी चीजों को देख रही है। सीमांचल में महागठबंधन की मुश्किल बढ़ने के सवाल पर तेजप्रताप ने कहा कि जो महादेव का भक्त होगा उसे क्या परेशानी हो सकती है।