खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त
07-Aug-2023 06:16 PM
By VISHWAJIT ANAND
PATNA : हम लोग कोई मोदी या अमित शाह जी का विरोध नहीं कर रहे हैं। लेकिन उन लोगों के सत्ता में आने के बाद जिस प्रकार से देश के इतिहास को बदला जा रहा है, जिस प्रकार से लोकतंत्र को खत्म किया जा रहा है, अगर कोई सच बोल रहा है तो कोई व्यक्ति चाहे वह कोई पेशा का हो, किसी भी वर्ग का हो उस पर कार्रवाई की जा रही है। अब तो ऐसा लगता है कि देश में अघोषित इमरजेंसी है। यह बातें राजद नेता बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कही है।
बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि- हम लोग मोदी जी या फिर अमित शाह का विरोध नहीं करते हैं, बल्कि उनकी नीतियों का विरोध करते हैं। जिस तरह से उनके सरकार में आने के बाद देश के इतिहास के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है गरीब ,शोषित और दबे लोगों के साथ और अधिक शोषण किया जा रहा है हम लोग इन्हीं बातों का विरोध करते हैं। आज देश में जो माहौल है उसको अघोषित इमरजेंसी का माहौल कहा जा सकता है। जिस तरह से विपक्षी दलों के नेताओं पर जानबूझकर कार्रवाई की जा रही है यह आपातकाल का ही निशानी है।
वहीं, तेजस्वी यादव ने एक बार फिर से राहुल गांधी को बधाई देते हुए कहा कि - हम उनको बधाई देते हैं। पिछले दिनों लालू प्रसाद यादव और हमसे राहुल जी की मुलाकात हुई थी हम लोग 3 से 4 घंटे साथ रहे थे। इस दौरान यही निर्णय लिया गया कि हम लोग साथ मिलकर इस बार लोकसभा का चुनाव लड़ेंगे। हम लोग जीत भी हासिल करेंगे। हमने पहले ही कहा था जो लड़ेगा वह जीतेगा, जो डरेगा वह हारेगा।
उधर, विपक्षी एकता को लेकर तेजस्वी यादव ने कहा कि विपक्ष एकजुट हो रहा है तो भाजपा के लोग डरे हुए हैं और इसी डर के वजह से वह लोग राहुल गांधी को जानबूझकर फसा रहे थे। विपक्षी नेताओं को जिस प्रकार से भाजपा के लोग विपक्ष को कमजोर करने की प्रयास कर रहे हैं और हमलोगों तोड़ना चाह रहे हैं। हमलोगों को दबाना चाह रहे हैं।हमलोग यानी विपक्ष के नेता और मजबूती के साथ एकजुट और गोलबंद हो रहे हैं।