ब्रेकिंग न्यूज़

तेजस्वी की हार पर मांझी ने कसा तंज, कहा..पैसा लेकर टिकट बेचिएगा तब विधायक मोबाइल ऑफ नहीं करेंगे तो क्या करेंगे मुजफ्फरपुर में किशोर को गोली मारने वाला जीतन राय गिरफ्तार, गोल्ड लूट कांड में भी था वांटेड नवादा में मेला देखने गये बच्चे को लगी गोली, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती वैशाली पहुंचे थाईलैंड के 300 बौद्ध भिक्षु, विश्व शांति के लिए की विशेष प्रार्थना बिहार राज्यसभा चुनाव: NDA की जीत पर रोहित कुमार ने जनता का जताया आभार, तेजस्वी यादव पर साधा निशाना बिहार में NDA ने सारी सीटें जीती: BJP कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल, जयश्री राम के लगे नारे राज्यसभा चुनाव के नतीजे आधिकारिक तौर पर जारी, नीतीश कुमार और नितिन नबीन को 44 विधायकों का मिला वोट उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा की अपील का असर, करीब 300 राजस्व अधिकारी हड़ताल छोड़ काम पर लौटे नालंदा में 17 हजार रुपये घूस लेते शिक्षक गिरफ्तार, विजिलेंस की टीम ने रंगेहाथ दबोचा Bihar Crime News: फायरिंग मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, छह लोगों को किया गिरफ्तार; पिस्टल और गोलियां बरामद

Home / news / गया में नाबालिग बच्चे को रात भर खंभे से बांधकर पीटा, वीडियो वायरल

गया में नाबालिग बच्चे को रात भर खंभे से बांधकर पीटा, वीडियो वायरल

28-Jun-2019 07:19 PM

By 7

GAYA : इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है गया जिले से जहां एक नाबालिग बच्चे को रात भर खंभे से बांधकर बेरहमी से पिटाई की गई है. सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो बनाकर वायरल किया जा रहा है. बच्चे के ऊपर चोरी का आरोप लगाते हुए उसके साथ यह बर्बरता की गई है. मामला सामने आने के बाद एसएसपी ने जांच की बात कही है. पूरी घटना जिले के डोभी थाना इलाके के घोंघवा गांव की है. जहां चोरी का आरोप लगाकर एक नाबालिग बच्चे को रात से लेकर सुबह तक खंभे से बांधकर उसकी पिटाई की गई है. सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो में पुलिस ने आरोपी की पहचान कर ली है. उसके खिआफ़ केस दर्ज कर लिया गया है. मिली जानकारी के अनुसार सत्येंद्र ताती के 14 साल का बेटा सोनू कुमार गांव के ही प्रकाश ताती के घर में रात में घुसा था. आरोपी प्रकाश ताती का कहना है कि बच्चा उसके घर में बक्सा खोलकर पैसे चुरा रहा था. जब लोगों की नींद खुली तो सोनू पकड़ा गया. सोनू को पकड़कर लोगों ने उसे थाने के हवाले कर दिया. कोई आवेदन नहीं मिलने पर पुलिस ने उसे छोड़ दिया. गया एसएसपी राजीव मिश्रा ने बताया कि नाबालिग बच्चे की पिटाई का वीडियो सामने आने के बाद आरोपी की पहचान कर मामला दर्ज कर लिया है. आगे की कार्रवाई की जा रही है. गया से पंकज की रिपोर्ट