ब्रेकिंग न्यूज़

तेजस्वी की हार पर मांझी ने कसा तंज, कहा..पैसा लेकर टिकट बेचिएगा तब विधायक मोबाइल ऑफ नहीं करेंगे तो क्या करेंगे मुजफ्फरपुर में किशोर को गोली मारने वाला जीतन राय गिरफ्तार, गोल्ड लूट कांड में भी था वांटेड नवादा में मेला देखने गये बच्चे को लगी गोली, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती वैशाली पहुंचे थाईलैंड के 300 बौद्ध भिक्षु, विश्व शांति के लिए की विशेष प्रार्थना बिहार राज्यसभा चुनाव: NDA की जीत पर रोहित कुमार ने जनता का जताया आभार, तेजस्वी यादव पर साधा निशाना बिहार में NDA ने सारी सीटें जीती: BJP कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल, जयश्री राम के लगे नारे राज्यसभा चुनाव के नतीजे आधिकारिक तौर पर जारी, नीतीश कुमार और नितिन नबीन को 44 विधायकों का मिला वोट उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा की अपील का असर, करीब 300 राजस्व अधिकारी हड़ताल छोड़ काम पर लौटे नालंदा में 17 हजार रुपये घूस लेते शिक्षक गिरफ्तार, विजिलेंस की टीम ने रंगेहाथ दबोचा Bihar Crime News: फायरिंग मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, छह लोगों को किया गिरफ्तार; पिस्टल और गोलियां बरामद

Home / news / घूस मांगने का विरोध करने पर शिक्षक नेता को छत से फेंका, एरियर...

घूस मांगने का विरोध करने पर शिक्षक नेता को छत से फेंका, एरियर भुगतान के लिए शिक्षा विभाग कर रहा अवैध राशि की मांग

07-Jul-2019 12:24 PM

By 7

AURANGABAD : जिले के शिक्षा विभाग कार्यालय से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. जहां विभाग के कर्मियों ने एक शिक्षक नेता को छत के ऊपर से फेंक दिया है. बताया जा रहा है कि उसकी जमकर पिटाई भी की गई है. जख्मी शिक्षक नेता का आरोप है कि एरियर भुगतान के एवज में अवैध तरीके से 5 हजार रुपये की मांग की जा रही है. जिसका विरोध करने पर शिक्षा विभाग के कर्मचारियों ने उसके साथ मारपीट की. पूरी घटना सामने आने के बाद शिक्षा विभाग के कार्यशैली पर सवाल खड़ा हो रहे हैं. मिली जानकारी के मुताबिक शिक्षक नेता सुधीर कुमार सिंह अपने साथियों के साथ डीपीओ मिथिलेश कुमार से मिलने पहुंचे थे. शिक्षकों के वेतन एवं एरियर भुगतान में हो रहे विलंब को लेकर उन्होंने शत्रुध्न भारती से इसका कारण पूछा. तो उन्होंने अवैध राशि की मांग करते हुए यह कहा कि ऐसे काम नहीं होता है. इस बात पर दोनों में विवाद खड़ा हो गया. आरोप है कि शत्रुध्न भारती ने शिक्षक नेता को छत से धक्का दे दिया. जिसके कारण उसकी कमर टूट गई. उसे इलाज के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मामले में डीपीओ मिथलेश कुमार ने बताया कि वेतन एवं एरियर भुगतान को लेकर लगभग सभी प्रखंडों में एडवाइजरी भेज दी गई है. कुछ प्रखंडों में भेजे जाने की प्रक्रिया जारी है. डीपीओ ने शिक्षक नेता पर बदसलूकी का आरोप लगाते हुए कहा कि शिक्षक नेता ने साथियों के साथ मिलकर कार्यालय में कंप्यूटर तोड़ने की कोशिश की. जब उसे रोकने के लिए ोग दौड़े तो भागने के क्रम में छत से गिर गया. नगर थानाध्यक्ष ए के साहा मामले की छानबीन कर रहे हैं.