छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण IPS अंशिका की मेहंदी में छिपा प्यार का राज… हथेली पर ‘KRISHNA’ नाम ने लूटी महफिल डबल इंजन की सरकार में डिजिटल प्लेटफॉर्म से बदलेगा नर्सिंग शिक्षा का चेहरा: मंगल पांडेय रील का जुनून बना जानलेवा… चलती ट्रेन से गिरकर 17 साल के नाबालिग की मौत, घर में पसरा मातम
22-Dec-2024 03:17 PM
By First Bihar
KATIHAR: बिहार एसटीएफ की विशेष टीम और कटिहार जिला पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए जिले के शंकर यादव के सक्रिय सदस्य संतोष चौधरी उर्फ टारजन को उसके अन्य 6 सहयोगियों के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद सभी को जेल भेजा गया है।
गिरफ्तार अपराधियों की पहचान (1) मुंगेर के बरियारपुर थाना स्थित पोस्ट ऑफिस टोला निवासी जितेंद्र चौधरी के बेटे संतोष चौधरी उर्फ टारजन, (2) मुंगेर के बरियारपुर थाना क्षेत्र के पोस्ट ऑफस टोला निवासी स्व. जगत मंडल के पुत्र चुनना कुमार (3) दिलखुश कुमार पे० चंद्रदेव प्रसाद यादव सा० श्रीनगर छारापट्टी थाना साहेबपुर कमाल जिला बेगूसराय 4. राहुल कुमार पे० वीरेंद्र सिंह सा० लड़कनीय टोला थाना नगर जिला कटिहार 5. मुकेश कुमार सिंह पे० प्रदीप कुमार सिंह सा० सलमारी छगड़िया टोला थाना सलमारी जिला कटिहार 6. सोने लाल सहनी पे० बुद्धन सहनी सा० सलमारी काली मंदिर के पास थाना सलमारी जिला कटिहार एवं 7. गुड्डू कुमार सिंह पे० जयप्रकाश सिंह सा० पिंडालह थाना सलमारी जिला कटिहार के रूप में हुई है।
सभी गिरफ्तार अपराधी कटिहार जिले का कुख्यात शंकर यादव गिरोह के सक्रिय सदस्य हैं। 19.12.2024 को शंकर यादव गिरोह के द्वारा सलमारी (कटिहार) थाना क्षेत्र के राईस मिल मालिक से मोबाईल द्वारा पचास लाख रूपये की रंगदारी की मांग की गई थी। रंगदारी नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी गई थी। एस०टी०एफ० की विशेष टीम एवं कटिहार जिला पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अपराधी संतोष चौधरी उर्फ टार्जन के विरूद्ध कटिहार एवं मुंगेर जिला के विभिन्न थानों में लूट, हत्या, रंगदारी एवं आर्म्स एक्ट सहित कई कांड दर्ज हैं। गिरफ्तार अपराधी सोनेलाल चौधरी के विरूद्ध कटिहार जिला के सलमारी थाना में हत्या,रंगदारी एवं आर्म्स एक्ट सहित कई कांड दर्ज हैं।