ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल Bihar News: चीटर मीटर वाले 4 महीने में ही असल रंग में लौट गए, फ्री बिजली देने वाली सरकार की तेजस्वी यादव ने खोली पोल Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र Bihar News : पटना वालों ध्यान दें! NH-30 पर बढ़ गया टोल टैक्स, अब पटना–बख्तियारपुर सफर करना होगा महंगा; नई दरें लागू – जानिए पूरा अपडेट Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास

Home / news / कांग्रेस तारिक अनवर को भेजेगी विधान परिषद, हो गया आधिकारिक एलान

कांग्रेस तारिक अनवर को भेजेगी विधान परिषद, हो गया आधिकारिक एलान

24-Jun-2020 09:24 PM

PATNA : इस वक़्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है. कांग्रेस पार्टी ने तारिक अनवर को विधान परिषद भेजने का फैसला लिया है. पार्टी की ओर से इसका आधिकारिक एलान कर दिया गया है. कांग्रेस के जनरल सेक्रेटरी मुकुल वासनिक की ओर से लेटर जारी कर इसकी घोषणा की गई है.


कांग्रेस के जनरल सेक्रेटरी मुकुल वासनिक की ओर से जारी इस पत्र के मुताबिक तारिक अनवर बिहार विधान परिषद् के चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार होंगे. पार्टी आलाकमान सोनिया गांधी ने उनके नाम पर मुहर लगा दी है. बता दें कि कोरोना संकट से पहले मार्च महीने में कांग्रेस नेता तारिक अनवर को राजस्थान से राज्यसभा प्रत्याशी बनाने की भी  बात चल रही थी. 




कांग्रेस पार्टी में अल्पसंख्यक नेता के तौर पर तारिक अनवर एक बड़ा चेहरा माने जाते हैं. कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के जिला अध्यक्ष तारिक अनवर अक्सर सरकार के ऊपर हमला बोलते रहे हैं. बीते दिन भी उन्होंने कहा था कि साल 2014 चुनाव से पहले पीएम ने कहा था कि समस्या सीमा पर नहीं दिल्ली में बैठी सरकार में है, तो आज उन्हें बताना चाहिए की ऐसी कौन सी समस्या है.  जिसके कारण उन्हें देश की जनता को गुमराह करना पड़ रहा है.


news image


तारिक अनवर के ऊपर कांग्रेस पार्टी के एक बार फिर से भरोसा जताया है. बता दें कि इससे पहले पार्टी ने उन्हें लोकसभा चुनाव 2019 में भी कटिहार से चुनावी मैदान में उतारा था. कटिहार लोकसभा सीट पिछले 22 सालों में दो दिग्गज नेताओं तारिक अनवर और निखिल चौधरी के बीच मुकाबले की गवाह रही है. यहां 2014 के चुनाव में 'मोदी लहर' के बावजूद बीजेपी जीतने में नाकाम रही थी. 2014 में तारिक अनवर ने एनसीपी की टिकट पर जीत हासिल की थी. 2014 के लोकसभा चुनाव में कटिहार सीट से एनसीपी के तारिक अनवर पांचवीं बार जीत दर्ज करने में कामयाब रहे थे और बीजेपी के टिकट पर लगातार तीन बार सांसद चुने गए निखिल कुमार चौधरी चुनाव हार गए थे. 


news image


बिहार की राजधानी पटना में 16 जनवरी 1951 को जन्म लेने वाले तारिक अनवर कम उम्र में राजनीति के मैदान में उतर गए थे. वो शुरुआती दिनों से ही कांग्रेस की राजनीति करने लगे थे. महज 25 साल की उम्र में तारिक अनवर बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष बन गए थे. ये वो वक्त था जब पूरे देश में इंदिरा गांधी के नेतृत्व वाली कांग्रेस के खिलाफ तमाम सियासी सूरमा एकजुट हो गए थे और देश को आपातकाल का सामना करना पड़ा था. 


बिहार में जगन्नाथ मिश्र और सीताराम केसरी की लड़ाई ने तारिक अनवर को बड़ा मौका दिया. दोनों दिग्गजों के बीच तारिक अनवर ने सीताराम केसरी का साथ दिया और दिल्ली में जब कांग्रेस (इंदिरा) का गठन हुआ तो सीताराम केसरी को कोषाध्यक्ष बनाया गया. यहीं से तारिक अनवर के सियासी सफर को परवाज मिला. 


news image


हालांकि, इससे पहले उन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में भी अपना योगदान दिया. तारिक अनवर के घर में उनकी पत्नी हिना, चार बेटी और एक बेटा है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत बतौर पत्रकार की. तारिक अनवर ने पटना से हिंदी में साप्ताहिक टैबलॉयड अखबार निकाला, जो 1972 से 1974 तक चला. इसके बाद वो 1974 से 1982 तक 'युवक धारा' के संपादक रहे.


सोनिया गांधी के विदेशी मूल के मुद्दे पर 1999 में कांग्रेस से बगावत कर एनसीपी प्रमुख शरद पवार के साथ मिलकर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी  (एनसीपी) का गठन करने वाले तारिक अनवर ने अक्टूबर 2018 में घर वापसी की और राहुल गांधी ने उनका कांग्रेस में स्वागत किया था.


news image