Bihar Rajya Sabha Election : महागठबंधन के विधायकों में NDA ने लगाई सेंध ! नीतीश के ख़ास नेता का दावा, बोले ... एक या दो नहीं बल्कि 12 विधायक संपर्क में हैं ... Bihar News : बिहार में CBSE के नाम पर चल रहा फर्जीवाड़ा, पटना के दो स्कूलों पर FIR ; जानिए क्या है मामला Bihar APAR ID : बिहार में 64 लाख छात्रों ने अभी तक नहीं करवाया यह काम, इन योजनाओं का अब नहीं मिलेगा लाभ LPG Crisis Patna : पटना समेत राज्य में घरेलू गैस सिलिंडर की किल्लत, सरकार ने ऑनलाइन और ऑफलाइन बुकिंग के लिए किए अहम फैसले; जानिए क्या है नया नियम Bihar News : बिहार में राजस्व कर्मियों की हड़ताल के बीच सरकार की नई व्यवस्था, जमीन के काम नहीं होंगे प्रभावित LPG Crisis Patna : पटना में LPG संकट पर प्रशासन सख्त: गैस एजेंसी सील, FIR दर्ज; 132 सिलेंडर जब्त, इन लोगों की छुट्टी रद्द लॉ कॉलेज की छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सुसाइड नोट में शादी के दबाव का जिक्र सीतामढ़ी में LPG गैस की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, राजीव गैस एजेंसी और होटलों में SDO की रेड पटना में चल रही NDA विधायक दल की बैठक खत्म, राज्यसभा चुनाव में पांचों सीटों पर जीत का दावा पटना महावीर मंदिर में नैवेद्यम और दरिद्र नारायण भोज जारी रहेगा, गैस खत्म होने पर लकड़ी-कोयला से बनेगा प्रसाद
22-Jul-2023 06:17 PM
By First Bihar
DESK: 10वीं की परीक्षा में फेल होने के बाद एक व्यक्ति को मजबूरी में खेती करना पड़ गया था. पढ़ाई में जी नहीं लग रहा था तो घर वालों ने कहा कि खेती करो. मजबूरी में किसान बने व्यक्ति की किस्मत टमाटर ने बदल दी है. इस साल टमाटर बेचकर उसे करीब दो करोड़ रूपये कमा लिये हैं.
मामला तेलंगाना का है. तेलंगाना का किसान बी महिपाल रेड्डी एक महीने में टमाटर के कारण करोड़पति बन गया है. पिछले महीने में उसने अपने खेत में लगे टमाटर बेच कर एक करोड़ 80 लाख रूपये से ज्यादा कमाया है. रेड्डी कह रहे हैं कि उन्होंने तो मजबूरी में खेती करना शुरू किया था. कभी सोंचा भी नहीं था कि इससे एक ही सीजम में करोड़पति बन जायेंगे.
बता दें कि पिछले कुछ दिनों से बाजार में देश भर में टमाटर की कीमत आसमान पर है. देश के सभी राज्यों में टमाटर 150 रुपये से लेकर 200 रुपये प्रति किलो तक बिक रहा है. ऐसे में कई किसानों के टमाटर बेचकर मालामाल होने की कहानियां सामने आ रही हैं. लेकिन तेलंगाना के किसान महिपाल रेड्डी ने सारा रिकार्ड तोड़ दिया है.
महिपाल रेड्डी ने कहा कि उन्होंने अब तक करीब सात हजार पेटी टमाटर बेचा है. टमाटर बेचने पर उन्हें एक करोड़ 80 लाख रूपये मिल चुके हैं. कुछ टमाटर बेचना बाकी है. उम्मीद है कि टमाटर से उनकी कमाई दो करोड़ को पार कर जायेगी. किसान महिपाल रेड्डी ने बताया कि वे पिछले चार साल से करीब 40 एकड़ जमीन पर सब्जियां और टमाटर की खेती कर रहे हैं. इसमें 8 एकड़ जमीन पर सिर्फ टमाटर की खेती की थी. इसका मुनाफा तो इस साल हुआ है. महिपाल रेड्डी चावल की भी खेती करते हैं लेकिन उसमें कोई खास कमाई नहीं हो रही है.
मीडिया से बात करते हुए किसान बी महिपाल रेडी ने बताया कि इस सीजन में उन्होंने 15 अप्रैल को आठ एकड़ जमीन पर टमाटर की खेती शुरू की थी. रेड्डी ने बताया कि उनकी टमाटर की फसल ए ग्रेड की है. टमाटर की फसल को पशु नुकसान नहीं पहुंचाये इसके लिए उन्होंने पूरे जमीन को जाल से घेरा था. लिहाजा इस बार बहुत अच्छी फसल हुई और टमाटर का भाव भी आसमान पर पहुंच गया. लिहाजा महिपाल रेड्डी एक ही सीजन में करोड़पति बन गया.
बता दें कि टमाटर की बढ़ते दाम के बीच कई तरह की कहानियां सामने आ रही हैं. कई जगहों से टमाटर चोरी के भी मामले सामने आए हैं. वहीं खबर ये भी आयी है कि आंध्र प्रदेश में टमाटर के कारण एक किसान की हत्या कर दी गयी. उधर, चोरी रोकने के लिए सब्जी की दुकानों पर सुरक्षा बढ़ाए जाने की तस्वीरें और वीडियो भी सामने आ रहे हैं.