बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ाया जाएगा सुरक्षा का पाठ, बच्चों को दी जाएगी स्पेशल ट्रेनिंग; आपदा से निपटने के लिए होंगे ट्रेंड बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ाया जाएगा सुरक्षा का पाठ, बच्चों को दी जाएगी स्पेशल ट्रेनिंग; आपदा से निपटने के लिए होंगे ट्रेंड राज्यसभा जीत के बाद भाजपा का दावा, एमएलसी चुनाव भी बुरी तरह हारेगी आरजेडी बिहार में दिनदहाड़े 8 लाख की लूट से हड़कंप, पेट्रोल पंप मालिक से रुपये छीनकर भागे बदमाश बिहार में दिनदहाड़े 8 लाख की लूट से हड़कंप, पेट्रोल पंप मालिक से रुपये छीनकर भागे बदमाश पटना ज्वेलरी लूटकांड का 72 घंटे में खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार, हथियार व गहने बरामद बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: रेड लाइट एरिया में छापेमारी से हड़कंप, 16 महिला समेत 29 गिरफ्तार; 7 लड़कियों का रेस्क्यू बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: रेड लाइट एरिया में छापेमारी से हड़कंप, 16 महिला समेत 29 गिरफ्तार; 7 लड़कियों का रेस्क्यू दानापुर-बिहटा एलिवेटेड रोड का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया निरीक्षण, अधिकारियों को समय पर काम पूरा करने का दिया निर्देश बिहार में ट्रेन से शराब की तस्करी: सत्याग्रह एक्सप्रेस में कोच की छत से गिरने लगीं बोतलें, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
14-Aug-2022 02:10 PM
PATNA : बिहार की सुरक्षा में साहस का प्रदर्शन करने वाले पुलिसकर्मियों को स्वतंत्रता दिवस पर वीरता पुरस्कार से नवाजा जाएगा. इस बार बिहार के कुल 26 पुलिसकर्मी स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर दिल्ली में सम्मानित होंगे. इनमें सात पुलिसकर्मियों को पुलिस मेडल फॉर गैलेंट्री अवॉर्ड से नवाजा जाएगा. वहीं, बिहार के दो पुलिसकर्मियों को प्रेसिडेंट पुलिस मेडल मिलेगा. साथ ही बिहार के 17 पुलिस अधिकारियों को सराहनीय सेवा का पुलिस मेडल दिया जाएगा.
केंद्र सरकार की ओर से सराहनीय सेवा के लिए बिहार के 26 पुलिसकर्मियों को सेलेक्ट किया गया है. सभी पुलिसकर्मी को दिल्ली में सम्मानित किया जाएगा. पुलिस कर्मियों को तीन तरफ के मेडल से नवाजा जाएगा. इसमें मेडल फॉर गैलेंट्री अवॉर्ड, प्रेसिडेंट पुलिस मेडल और पुलिस मेडल शामिल हैं. ADG, EOU पटना नैय्यर हसनैन खान और Inspector of Police श्रीमती सुदेश यादव को प्रेसिडेंट पुलिस मेडल मिलेगा.
वहीं, पुलिस मेडल फॉर गैलेंट्री अवॉर्ड के लिए जिन 7 पुलिसकर्मियों को चयन किया गया है, उनमें विकास कुमार, बैजनाथ कुमार, संतोश कुमार सिंह, अंजान कुमार, बीमलेश कुमार, राजेश कुमार और इन्द्रदेव कुमार शामिल हैं. साथ ही पुलिस मेडल के लिए मो. शुजाउद्दीन, सुदर्शन राय, आदित्या कुमार अवस्थी, राम दयाल प्रसाद विद्यार्थी, काशीनाथ महतो, दिलीप कुमार, मधुसुदन पासवान, घनश्याम सिंह, रोशन लाल महतो, मीथिलेश कुमार सिंह समेत 7 और पुलिसकर्मी को चयनित किया गया है.