हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई बिहार में रामनवमी पर दरिंदगी: 5 साल की मासूम से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार तेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीर पटना में बड़े ड्रग्स रैकेट का खुलासा: 25 करोड़ की स्मैक के साथ दो स्मगलर अरेस्ट, सूखे नशे के कारोबार में पुलिस के दो जवान भी शामिल
12-Mar-2024 10:26 PM
By First Bihar
PATNA: इस वक्त की बड़ी खबर पटना से आ रही है। स्वास्थ्य विभाग में 4500 पदों के लिए जो वैकेंसी निकाली गयी थी उसे कैंसिल कर दिया गया है। इस बहाली के निकाले जाने के बाद लगातार विरोध हो रहा था। दरअसल जनरल कैटेगरी के लिए एक भी सीट नहीं दी गयी थी। इसी बात को लेकर इसका विरोध हो रहा था।
बिहार के स्वास्थ्य विभाग में कम्युनिटी हेल्थ अफसरों के 4500 पद पर बहाली निकाली गयी थी जिसे आज रद्द कर दिया गया है। इस संबंध में बिहार राज्य स्वास्थ्य समिति की ओर से नोटिफिकेशन भी जारी कर दी गई है। काफी फजीहत के बाद स्वास्थ्य विभाग में निकली वेकेंसी को रद्द कर दिया गया।
बिहार राज्य स्वास्थ्य समिति की ओर से जारी नोटिस में लिखा गया है कि कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर के 4500 रिक्त पदों के विरुद्ध प्रकाशित विज्ञापन को अपरिहार्य कारणवश रद्द कर दिया गया है। अब इन पदों पर भर्ती फिर से शुरू होगी या नहीं इसके बारे में आधिकारिक वेबसाइट shs.bihar.gov.in पर कुछ दिनों बाद सूचना जारी की जाएगी। इस बहाली के लिए इच्छुक उम्मीदवारों को यह सलाह दी गयी है कि वो समय- समय पर आधिकारिक वेबसाइट को चेक करते रहें। 
