आवाज़ उठाई तो बरसी लाठियां! बिहार के इस जिले में छेड़खानी के विरोध पर हिंसा, लोग सहमे Railway News : रेलवे कर्मचारियों के लिए खुशखबरी! राम नवमी से पहले सरकार का बड़ा फैसला; जानें फायदे Patna News : रामनवमी पर पटना लॉक! महावीर मंदिर जाने से पहले जरूर पढ़ लें ये ट्रैफिक अपडेट; जानें नया रूट प्लान Bihar News : आधार बनवाना हुआ मुश्किल! UIDAI के फैसले से छात्रों की बढ़ी परेशानी, जानिए क्या है नया अपडेट Bihar Politics : जेडीयू में बगावत! सांसद गिरधारी यादव की सदस्यता पर संकट, अपनी ही पार्टी ने उठाई अयोग्यता की मांग BIHAR NEWS : मोकामा में बवाल! आरोपी को पकड़ने गई पुलिस पर हमला, दारोगा लहूलुहान Bihar News : घर बनाने से पहले पढ़ लें ये खबर! बिहार में बदल गए निर्माण के नियम, सरकार ने जारी किया नया आदेश; यह सुविधाएं भी होगी ऑनलाइन BIHAR NEWS : राजस्व अधिकारियों को अल्टीमेटम, आज काम पर नहीं लौटे तो जाएगी नौकरी; सरकार बोली- अब नहीं चलेगी हड़ताल Indian Railway : अब टिकट कैंसिल किया तो पैसा गया! रेलवे के नए नियम से इन लोगों पर कड़ी चोट; जानिए रिफंड लेने के लिए क्या करना होगा LPG उपभोक्ताओं को बड़ा झटका: अब गैस सिलेंडर बुकिंग के बीच बढ़ा इंतजार, सरकार ने लागू किए नए नियम
30-Nov-2024 08:09 PM
By First Bihar
PATNA: स्वास्थ्य विभाग में 4 हजार 500 पदों पर बहाली की जाएगी। इसे लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी है। राज्य में हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर पर सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारी (CHO) के पदस्थापन को लेकर CHO के 4500 रिक्त पदों पर नियोजन के लिए Computer Based Test (CBT) ली जाएगी।
पटना के 12 परीक्षा केन्द्रों पर 01 एवं 02 दिसम्बर, 2024 को Computer Based Test (CBT) आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा को कदाचार मुक्त एवं पूर्ण पारदर्शिता के साथ कराया जायेगा। परीक्षा के सफल आयोजन को लेकर प्रत्येक परीक्षा केन्द्र पर 01 मजिस्ट्रेट के अतिरिक्त 12 बिहार प्रशासनिक सेवा के वरीय पदाधिकारियों को वरीय दण्डाधिकारी के रूप में प्रतिनियुक्त किया गया है।
इसके अलावे सभी परीक्षा केन्द्रों पर एक स्टैटिक आबजर्वर एवं एक वरीय स्टैटिक आबजर्वर के साथ-साथ पर्याप्त संख्या में सशक्त पुलिस बल एवं पुलिस पदाधिकारी की भी प्रतिनियुक्ति की गई है। इसके अतिरिक्त साइबर फॉरेंसिक विशेषज्ञ टीम को भी निगरानी में लगाया गया है। परीक्षा में किसी प्रकार के कदाचार की स्थिति में सख्त कानूनी कार्रवाई की जायेगी। राज्य सरकार कदाचार मुक्त परीक्षा के लिए कृत संकल्पित है।