राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस ने पांच सीटों के लिए 6 उम्मीदवारों का किया ऐलान, अभिषेक मनु सिंघवी समेत कई नए चेहरों को मौका राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस ने पांच सीटों के लिए 6 उम्मीदवारों का किया ऐलान, अभिषेक मनु सिंघवी समेत कई नए चेहरों को मौका BIHAR NEWS : बिहार NDA के सभी सांसद और विधायक को आया बुलावा, आनन-फानन में पटना पहुंच रहे नेता; नीतीश के राज्यसभा जाने की चर्चा से तेज हुई हलचल Nitish Kumar: ‘इसके गंभीर राजनीतिक परिणाम होंगे’, पप्पू यादव ने BJP को चेताया, कहा- जनादेश का अपमान काफी भारी पड़ेगा Nitish Kumar: ‘इसके गंभीर राजनीतिक परिणाम होंगे’, पप्पू यादव ने BJP को चेताया, कहा- जनादेश का अपमान काफी भारी पड़ेगा Bihar Rajya Sabha Election: बिहार में राज्यसभा की पांचवीं सीट पर दिलचस्प लड़ाई, RJD के उम्मीदवार होंगे अमरेंद्र धारी सिंह BIHAR NEWS : नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के सवाल पर BJP अध्यक्ष नितिन नवीन की चुप्पी, बोले- बिहार का मेरे जीवन में अलग स्थान BIHAR NEWS : नीतीश के राज्यसभा जाने के सवाल पर ललन सिंह ... मेरे चाहने से कुछ नहीं होगा ...फैसला उनका, पार्टी भी उनकी ही बनाई हुई Bihar News : NH-27 पर सड़क हादसा, स्कॉर्पियो-ट्रक की टक्कर में 4 लोगों की मौत Nitish Kumar : पटना में बढ़ा सियासी तापमान: नीतीश के समर्थन में सड़क पर JDU कार्यकर्ता, पुलिस छावनी बना CM हाउस
19-Nov-2022 07:38 PM
By RAKESH KUMAR
ARA: पटना और भोजपुर के बड़े स्वर्ण कारोबारी हरिजी गुप्ता हत्याकांड के मुख्य आरोपी अमर कुमार ने आज आरा कोर्ट में सरेंडर कर दिया। पुलिस ने शुक्रवार को मुख्य आरोपी अमर कुमार के घर की कुर्की की थी। पुलिस की दबिश के कारण उसने आज कोर्ट के समक्ष सरेंडर कर दिया। बता दे कि बीते 2 नवंबर की शाम बदमाशों ने स्वर्ण कारोबारी हरिजी गुप्ता को अगवा कर लिया था और उनकी हत्या कर दी थी।
बता दें कि बीते 2 नवंबर को बदमाशों ने पटना और आरा के बड़े स्वर्ण कारोबारी हरिजी को अगवा कर लिया था। तीन दिनों से गायब कारोबारी का शव बरामद होने के बाद जिले की कानून व्यवस्था पर सवाल उठने लगे थे। अगवा हुए कारोबारी हरिजी गुप्ता का शव शाहपुर थाना क्षेत्र के आरा-बक्सर निर्माणाधीन फोरलेन स्थित रानीसागर-कनैली गांव के पास से बरामद हुआ था। एक पुल के नीचे पानी में पत्थर से ढककर हरिजी के शव को छिपाया गया था। इस घटना के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा था।
स्वर्ण कारोबारी हरिजी की हत्या के बाद बिहार की राजनीति गरमा गई थी और बीजेपी ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था। इसको लेकर बीजेपी ने नीतीश सरकार पर बड़ा हमला बोला है और आरा में महाधरना का आयोजन किया था। बीजेपी ने इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा था कि आरा में बेखौफ अपराधी लगातार लोगों की हत्याएं कर रहे हैं बावजूद सरकार को इससे कोई लेना देना नहीं है। बीजेपी ने कहा था कि नीतीश कुमार की कानून व्यवस्था पूरी तरह से फेल हो गई है।