Bihar News: ‘सवर्ण भूमिहीनों को पांच डिसमिल जमीन दें’, बिहार सरकार से उच्च जाति आयोग ने की सिफारिश; EWS को लेकर सख्त निर्देश Bihar News: ‘सवर्ण भूमिहीनों को पांच डिसमिल जमीन दें’, बिहार सरकार से उच्च जाति आयोग ने की सिफारिश; EWS को लेकर सख्त निर्देश Bihar ka Mausam: बिहार में फरवरी में ही बदला मौसम का मिजाज, बढ़ते तापमान ने बढ़ाई चिंता; अगले पांच दिनों तक कैसा रहेगा वेदर? Bihar ka Mausam: बिहार में फरवरी में ही बदला मौसम का मिजाज, बढ़ते तापमान ने बढ़ाई चिंता; अगले पांच दिनों तक कैसा रहेगा वेदर? सहरसा कोर्ट का अनोखा फैसला: फर्जी दस्तावेज मामले में आरोपी को मिली जमानत, 6 महीने मंदिर में सेवा की शर्त महाशिवरात्रि और होली से पूर्व हाई अलर्ट: डीजे पर रोक शराबबंदी पर सख्ती बिहार में सिलेंडर हादसा: भांजे की छठ्ठी में मधुबनी में मामा झुलसा, गयाजी में धमाके से 3 घर जलकर राख मोतिहारी में सूखा नशा के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, स्मैक-गांजा के साथ महिला गिरफ्तार होली को लेकर एक्शन में पुलिस, सिविल ड्रेस में शराब तस्करों के ठिकानों पर कर रही रेड, जमुई में बाप-बेटे को दबोचा बिहार में अपराधियों का तांडव: समस्तीपुर में ज्वेलरी शॉप में करोड़ों की लूट, फायरिंग करते फरार हुए अपराधी
15-Aug-2023 08:05 AM
By First Bihar
PURNIA : स्वतंत्रता दिवस की 77 वीं वर्षगांठ पर बिहार के पूर्णिया शहर के भट्ठा बाजार स्थित झंडा चौक पर वाघा बॉर्डर के तर्ज पर हर साल की तरह इस बार भी 14 अगस्त की रात 12 बजकर 1 मिनट पर तिरंगा फहराया गया। इस दौरान सैकड़ों लोगों की मौजूदगी रही। भारत माता की जय के नारे लगे। स्वतंत्रता सेनानियों को याद किया गया। ध्वजारोहण के दौरान लोगों में काफी उत्साह रहा।
दरअसल, सन् 1947 से लगातार भट्ठा बाजार स्थित झंडा चौक पर ध्वजारोहण किया जाता है। इसके बाद तो यह परंपरा ही बन गई। ऐसे में इस बार भी शहर के बीचोबीच झंडा चौक पर मध्य रात्रि को सैकड़ों प्रबुद्धजनों, राजनीतिक दलों के नेताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में ध्वजारोहण किया गया। उपस्थित लोगों के द्वारा राष्ट्रगान के बाद मिठाई का वितरण भी किया गया। देश में वाघा बॉर्डर के बाद पूर्णिया दूसरी ऐसी जगह है, जहां आधी रात में तिरंगा फहराया जाता है।
मालूम हो कि, 1947 में 12 बजकर एक मिनट पर रेडियो पर भारत के आजादी की घोषणा हुई थी। विपुल कुमार सिंह के मुताबिक पूर्णिया के स्वतंत्रता सेनानी व उनके दादा रामेश्वर सिंह, रामरतन साह और शमशुल हक के साथ मिलकर आधी रात को ही झंडा चौक पर तिरंगा फहराया था।
इधर, झंडोत्तोलन समारोह के दौरान विधायक विजय खेमका, मेयर विभाकुमारी, विपुल कुमार सिंह, दिलीप कुमार दीपक. जितेंद्र कुमार, सोनी सिंह, मंटून सिंह, अनिल चौधरी,राजीव मराठा, नील घोष , शशि कुमार, अंजनी कुमार नवल जायसवाल आदि मौजूद रहे।