Bihar Politics : जेडीयू में बगावत! सांसद गिरधारी यादव की सदस्यता पर संकट, अपनी ही पार्टी ने उठाई अयोग्यता की मांग BIHAR NEWS : मोकामा में बवाल! आरोपी को पकड़ने गई पुलिस पर हमला, दारोगा लहूलुहान Bihar News : घर बनाने से पहले पढ़ लें ये खबर! बिहार में बदल गए निर्माण के नियम, सरकार ने जारी किया नया आदेश; यह सुविधाएं भी होगी ऑनलाइन BIHAR NEWS : राजस्व अधिकारियों को अल्टीमेटम, आज काम पर नहीं लौटे तो जाएगी नौकरी; सरकार बोली- अब नहीं चलेगी हड़ताल Indian Railway : अब टिकट कैंसिल किया तो पैसा गया! रेलवे के नए नियम से इन लोगों पर कड़ी चोट; जानिए रिफंड लेने के लिए क्या करना होगा LPG उपभोक्ताओं को बड़ा झटका: अब गैस सिलेंडर बुकिंग के बीच बढ़ा इंतजार, सरकार ने लागू किए नए नियम BIHAR NEWS : बख्तियारपुर-ताजपुर फोरलेन का काउंटडाउन शुरू! इस दिन से दौड़ेंगी गाड़ियां, 65% काम पूरा Bihar News : अब छुट्टी में भी होगी रजिस्ट्री! बिहार में 26, 29 और 31 मार्च को खुलेंगे रजिस्ट्रेशन ऑफिस, लोगों को बड़ा फायदा बिहार से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की तैयारी पूरी: पटना और गया से कई देशों के लिए विमान सेवा जल्द Bihar news : बिहार के इस जिले में सुबह -सुबह पुलिस एनकाउंटर! फायरिंग के बाद दो बदमाश ढेर, पैर में गोली लगते ही दबोचे गए
02-Dec-2024 07:58 AM
By First Bihar
PATNA : बिहार के लोगों के लिए अच्छी खबर है। फार्मासिस्ट के 2473 पदों पर बहाली के बाद अब स्वास्थ्य विभाग 1232 एक्स-रे टेक्नीशियन के पदों पर नियुक्ति करने जा रहा है। इन पदों पर नियुक्ति तकनीकी सेवा आयोग के माध्यम से होगी, जिसकी अधियाचना आयोग को भेजी जा चुकी है। इसके बाद जल्द ही इसके लिए बहाली का काम शुरू कर दिया जाएगा।
स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने एक्स-रे टेक्नीशियन के पदों पर भर्ती के बारे में जानकारी दी। मंत्री पांडेय ने कहा कि बिहार एक्स-रे टेक्नीशियन संवर्ग के मूल कोटि के एक हजार 232 पदों पर नियमित नियुक्ति होनी है। नए एक्स-रे टेक्नीशियन की नियुक्ति होने से एक्स-रे सेवाएं और उन्नत होंगी। इससे प्रदेश के अस्पतालों में इलाज को आने वाले मरीजों को लाभ होगा।
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मार्गदर्शन में लगातार नियुक्तियां की जा रही हैं। राज्य के युवाओं के लिए रोजगार सृजन की दिशा में सरकार संवेदनशील है। मंगल पांडेय ने कहा कि 2005 से पहले के बिहार में स्वास्थ्य सेवाएं लालटेन के भरोसे थी। कई अस्पतालों में बगैर लाइट मरीजों का इलाज हुआ करता था। अस्पतालों में दवा की कमी से लेकर भवनों की स्थिति जर्जर थी। मगर आज नए अस्पताल भवनों के निर्माण से लेकर दवा की उपलब्धता पर काफी कार्य किया गया है, जिससे मरीजों का विश्वास सरकारी अस्पतालों के प्रति बढ़ा है।
वहीं, उन्होंने कहा कि 1232 एक्स-रे टेक्नीशियन की नियुक्ति से स्वास्थ्य सेवाओ के मानव बल में वृद्धि होगी और सेवाओं को पहले के मुकाबले और बेहतर बनाया जा सकेगा। नई बहाली प्रक्रिया में रोस्टर के अनुसार अनुसूचित जाति की महिलाओं की भी आरक्षण के तहत बहाली होगी। विभाग आने वाले समय में और अन्य पद सृजित होंगे और युवाओं को रोजगार के और बेहतर विकल्प मिलेंगे।
गौरतलब हो कि, स्वास्थ्य विभाग ने फार्मासिस्ट के 2473 पदों पर बहाली करने की जानकारी दी थी। स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया था कि स्वास्थ्य विभाग जल्द ही फार्मासिस्ट के 2473 पदों पर बहाली करेगा। इसके लिए अधियाचना सरकार ने तकनीकी सेवा आयोग को भेज दी है। अब स्वास्थ्य विभाग एक्स-रे टेक्नीशियन के पदों पर नियुक्ति करने जा रहा है। इससे प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर होंगी।