ब्रेकिंग न्यूज़

पकौड़ी लेने गया पति, लौटकर आया तो सीट खाली! बस स्टैंड से प्रेमी संग फरार हुई नवविवाहिता बिहार में एकसाथ 100 से अधिक जवानों की तबीयत बिगड़ी, पुलिस लाइन में मचा हड़कंप बिहार में एकसाथ 100 से अधिक जवानों की तबीयत बिगड़ी, पुलिस लाइन में मचा हड़कंप पकड़ी गई शिक्षक की चालबाजी: झारखंड में रहकर बिहार में बना रहे थे अटेंडेंस, ऐसे खुला राज पकड़ी गई शिक्षक की चालबाजी: झारखंड में रहकर बिहार में बना रहे थे अटेंडेंस, ऐसे खुला राज फोन पर पति से विवाद के बाद महिला ने उठाया खौफनाक कदम, सुसाइड नोट में लिखी यह बात बिहार के वाहन मालिकों के लिए अच्छी खबर, राष्ट्रीय लोक अदालत में करा सकेंगे ट्रैफिक से जुड़े मामलों का सेटलमेंट; इस दिन होगा आयोजन बिहार के वाहन मालिकों के लिए अच्छी खबर, राष्ट्रीय लोक अदालत में करा सकेंगे ट्रैफिक से जुड़े मामलों का सेटलमेंट; इस दिन होगा आयोजन बिहार में चार लोगों की संदिग्ध मौत, कई की आंखों की रोशनी गई; जहरीली शराब पीने से जान जाने की आशंका घर में कितने गैस सिलेंडर रखना सही? जरूरत से ज्यादा जमा करने पर हो सकती है सख्त कार्रवाई, जानिए

सुशील मोदी जिसे शरारत बता रहे एडीजी उसे खतरा, आखिर कौन सच्चा और कौन झूठा ?

18-Jul-2019 08:37 AM

By 7

PATNA : संघ और उसके सहयोगी संगठनों के पदाधिकारियों की मॉनिटरिंग स्पेशल ब्रांच से कराए जाने के मामले में नया सवाल खड़ा हो गया है। 28 मई को पटना स्पेशल ब्रांच के एसपी की तरफ से पत्र जारी करते हुए संघ और उसके 19 सहयोगी संगठनों के पदाधिकारियों का विस्तृत ब्योरा इकट्ठा करने का आदेश दिया गया था। 48 दिन बाद यह पत्र सामने आने के बाद बिहार की सियासत में नया बवंडर खड़ा हो गया। मामला संघ से जुड़ा था लिहाजा आनन-फानन में स्पेशल ब्रांच के एडीजी ने प्रेस वार्ता बुलाकर इस पर सफाई दी स्पेशल ब्रांच के एडीजी जीएस गंगवार ने यह खुलासा कर दिया कि बिहार के अंदर संघ और उसके सहयोगी संगठनों के पदाधिकारियों की सुरक्षा को लेकर खतरे का इनपुट मिला था। एडीजी की प्रेस वार्ता से ठीक पहले डिप्टी सीएम सुशील मोदी ने ट्वीट किया कि बिहार के मुख्यमंत्री, डीजीपी और एडीजी को स्पेशल ब्रांच के आदेश के बारे में कोई जानकारी नहीं है। सुशील मोदी ने लिखा कि शरारत करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। स्पेशल ब्रांच के आदेश को लेकर सुशील मोदी और एडीजी जीएस गंगवार के बयान अलग-अलग हैं। एडीजी जहां इसे संघ के पदाधिकारियों पर खतरे का इनपुट बता रहे हैं तो वहीं डिप्टी सीएम शरारत। अब ऐसे में बड़ा सवाल यह है कि दोनों में से सच कौन और झूठ कौन बोल रहा है? दोनों के परस्पर विरोधी बयान इस बात की तस्दीक कर रहे हैं कि कोई न कोई जो जरूर बोल रहा है। जाहिर है मामला सियासी है। बीजेपी भले ही बिहार में सत्ता की भागीदार हो लेकिन उसके नेताओं को भी पता है कि जब मामला संघ का हो तो फिर बात बिगड़ने में देर नहीं लगती।