ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई

Home / news / तीन तलाक बिल को सुशील मोदी ने बताया ऐतिहासिक फैसला, कहा - आज...

तीन तलाक बिल को सुशील मोदी ने बताया ऐतिहासिक फैसला, कहा - आज मुस्लिम महिलाओं के लिए ‘मुक्ति का दिन’

30-Jul-2019 09:13 PM

By 7

PATNA : मोदी सरकार ने तीन तलाक बिल को राज्यसभा में पास कराकर बड़ी जीत हासिल की है. राज्यसभा और लोकसभा दोनों ही सदनों में तीन तलाक बिल पास हो गया है. इसपर बिहार के डिप्टी सीएम ने इस ऐतिहासिक फैसले को लेकर प्रधानमंत्री को धन्यवाद दिया है. उपमुख्यमंत्री ने कहा कि आज मुस्लिम महिलाओं के लिए ‘मुक्ति का दिन’ है. उन्हें आजादी से जीने का हक मिला है. https://twitter.com/SushilModi/status/1156217358106542080 तीन तलाक (तलाक-ए-बिद्दत) पर रोक लगाने के उद्देश्य से लाये गए ‘मुस्लिम महिला (विवाह अधिकार संरक्षण) विधेयक’ को मंजूरी मिल गई. सुशील मोदी ने कहा कि कानून बन जाने से अपमान और प्रताड़ना की जिन्दगी से मुस्लिम महिलाओं को छुटकारा मिलेगा. मोदी ने मुस्लिम बहनों को आजादी से जीने का हक और न्यायपूर्ण जीवन का अधिकार दिलाने के लिए को प्रधानमंत्री को धन्यवाद दिया. मोदी ने कहा कि भारत एक धर्मनिरपेक्ष देश है. इस देश की सभी महिलाओं को सम्मान के साथ जीने का अधिकार है. दुर्भाग्यपूर्ण रहा कि इस देश की महिलाओं को सती प्रथा, बाल विवाह व विधवा विवाह निषेघ की कुप्रथाओं से मुक्ति तथा मतदान व अन्य नागरिक अधिकारों की प्राप्ति के लिए लम्बा संघर्ष करना पड़ा है. संसद की दोनों सदनों से तीन तलाक बिल का पारित होना सरकार की नहीं बल्कि देश की करोड़ों मुस्लिम महिलाओं की जीत है. पटना से राहुल सिंह की रिपोर्ट