ब्रेकिंग
Bihar Politics : CM बनने के बाद पूरी तरह बदल गई सम्राट चौधरी की जिंदगी, सुबह 5 बजे उठते हैं; जानिए दिन में कितनी बार खाते हैं खाना✦इधर नीतीश कुमार को लेकर सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान, उधर अचानक सीएम आवास पहुंचे ललन सिंह; बिहार की सियासत में हलचल तेज✦Chhath Puja 2026 : छठ की थाली सजाना हुआ महंगा! सेब की पेटी 1400 पार, सूप-दउरा से लेकर गन्ने तक बढ़े दाम, जानिए इस बार कितना बिगड़ेगा बजट✦महंगाई का एक और जोरदार झटका, दूध की कीमतों में 1 से लेकर 8 रुपये तक की बढ़ोतरी; नई दरें लागू✦IB की इनपुट पर बिहार पुलिस का एक्शन: विदेशी आकाओं को संवेदनशील जानकारी साझा करने वाला शाहिद अख्तर गिरफ्तार, NIA ने भी शुरू की जांच✦Bihar Politics : CM बनने के बाद पूरी तरह बदल गई सम्राट चौधरी की जिंदगी, सुबह 5 बजे उठते हैं; जानिए दिन में कितनी बार खाते हैं खाना✦इधर नीतीश कुमार को लेकर सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान, उधर अचानक सीएम आवास पहुंचे ललन सिंह; बिहार की सियासत में हलचल तेज✦Chhath Puja 2026 : छठ की थाली सजाना हुआ महंगा! सेब की पेटी 1400 पार, सूप-दउरा से लेकर गन्ने तक बढ़े दाम, जानिए इस बार कितना बिगड़ेगा बजट✦महंगाई का एक और जोरदार झटका, दूध की कीमतों में 1 से लेकर 8 रुपये तक की बढ़ोतरी; नई दरें लागू✦IB की इनपुट पर बिहार पुलिस का एक्शन: विदेशी आकाओं को संवेदनशील जानकारी साझा करने वाला शाहिद अख्तर गिरफ्तार, NIA ने भी शुरू की जांच

Bihar Crime News: मामूली विवाद पर शख्स की बेरहमी से हत्या, कुछ दिन पहले ही प्रदेश से लौटा था गाँव

Bihar Crime News: नालंदा के बिंद में हरियाणा से लौटे मजदूर राजू रविदास की बेरहमी से की गई हत्या, शव कुंभरी नदी किनारे से मिला। पड़ोसी से विवाद के बाद साजिश की आशंका, पुलिस जाँच में जुटी।

Bihar Crime News
प्रतीकात्मक
© Google
Deepak Kumar
Deepak Kumar
2 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के नालंदा जिले में एक सनसनीखेज हत्याकांड ने गाँव में दहशत फैला दी है। बिंद थाना क्षेत्र के बुधौली गाँव में 36 वर्षीय मजदूर राजू रविदास का शव 2 जुलाई की सुबह कुंभरी नदी के किनारे जलकुंभी में पड़ा मिला है। राजू हरियाणा में ईंट-भट्ठे पर काम किया करता था, वह 10 दिन पहले ही अपने गाँव लौटा था। उसकी माँ छठी देवी के अनुसार मंगलवार शाम को राजू शौच के लिए घर से निकला था, लेकिन रात तक वापस नहीं लौटा। सुबह ग्रामीणों ने उसका शव देखा, जिसके बाद पूरे गाँव में हड़कंप मच गया।


परिजनों का कहना है कि मंगलवार को राजू का एक पड़ोसी से किसी बात पर विवाद हुआ था, जिसमें पड़ोसी ने उसे जान से मारने की धमकी दे दी थी। छठी देवी का आरोप है कि राजू की ईंट और लाठी से बेरहमी से पिटाई कर हत्या की गई है और फिर शव को नदी किनारे फेंक दिया गया है। राजू के चार बच्चे हैं, जिनमें से एक बेटी की शादी हो चुकी है। उसकी पत्नी रेखा देवी दो दिन पहले बच्चों के साथ मायके गई थी। अब पति की मौत की खबर सुनकर वह भी गाँव लौट रही है। इस घटना ने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है।


बिंद थाना अध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया है कि शव पर चोटों के कई निशान मिले हैं जो हत्या की क्रूरता को दर्शाते हैं। प्रारंभिक जाँच में आशंका है कि हत्या कहीं और की गई और बाद में शव को नदी किनारे लाकर फेंका गया है। पुलिस ने फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी की टीम को साक्ष्य जुटाने के लिए बुलाया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस गहन जाँच कर रही है और संदिग्धों से पूछताछ शुरू कर दी गई है।