Bihar News : 125 यूनिट फ्री का वादा… और अब महंगी बिजली! तेजस्वी यादव ने पूछे सवाल, कहा - क्या बिहार की जनता से हो रही है बड़ी वसूली? Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र Bihar News : पटना वालों ध्यान दें! NH-30 पर बढ़ गया टोल टैक्स, अब पटना–बख्तियारपुर सफर करना होगा महंगा; नई दरें लागू – जानिए पूरा अपडेट Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा
10-May-2020 06:43 PM
PATNA : कोरोना महामारी के बीच नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बिहार में क्वॉरेंटाइन घोटाला होने का आरोप लगाया था. तेजस्वी यादव के आरोप से तिलमिलाए बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने लालू-राबड़ी शासनकाल पर पलटवार किया है. सुशील मोदी ने कहा है कि लालू राबड़ी के शासनकाल में नैतिकता को ताक पर रखकर चारा से लेकर अलकतरा घोटाले तक किए गए. विकास की उपेक्षा कर अपहरण उद्योग को संरक्षण दिया गया और आज वही लोग घोटाले का आरोप लगा रहे हैं.
सुशील मोदी ने कहा है कि लालूनानिक्स में काले धन को दोनों हाथों से कबूल किया जाता था. लालू-राबड़ी शासनकाल में आर्थिक नीति का आधार अपहरण उद्योग को संरक्षण देना था और सामाजिक संतुलन के लिए भूरा बाल जैसे नारे गढ़े गए.
लालू-राबड़ी शासनकाल पर निशाना साधते हुए डिप्टी सीएम सुशील मोदी ने कहां कि जिस राबड़ी देवी ने कांग्रेस के सभी विधायकों को मंत्री पद देकर अपनी अल्पमत सरकार चलाई वह दूसरों को बिकाऊ कर रहे हैं. लालू परिवार इन दिनों इतनी हताशा में है कि शब्दकोश से खोज खोज कर सरकार की आलोचना करनी पड़ रही है. डिप्टी सीएम ने आरजेडी पर नकारात्मक राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि लॉकडाउन के बीच सरकार महामारी से निपटने के लिए हर सकारात्मक कदम उठा रही है उन्होंने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर आरोप लगाया है कि वह दिल्ली सरकार के झूठे प्रचार मुग्ध होते हैं और बिहार सरकार की पहल उन्हें दिखाई तक नहीं पड़ती.