ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार के सरकारी स्कूल से MDM के चावल और LPG सिलेंडर की लूट, गार्ड को बंधक बनाकर वारदात को दिया अंजाम बिहार के सरकारी स्कूल से MDM के चावल और LPG सिलेंडर की लूट, गार्ड को बंधक बनाकर वारदात को दिया अंजाम Noida Airport : जेवर से पहली उड़ान कब? उद्घाटन के बाद आम यात्रियों की नजरें कमर्शियल फ्लाइट पर, जानिए पूरा अपडेट बिहार में खाद की ब्लैकमार्केटिंग को लेकर सरकार अलर्ट, क्या बोले कृषि मंत्री रामकृपाल यादव? बिहार में खाद की ब्लैकमार्केटिंग को लेकर सरकार अलर्ट, क्या बोले कृषि मंत्री रामकृपाल यादव? रुपया टूटा, मौके बने! 95 के करीब पहुंची करेंसी, निवेशकों के लिए खुला नया रास्ता, जानिए Bihar News: राष्ट्रपति का नालंदा दौरा...विश्व धरोहर स्थल का करेंगी भ्रमण, प्रशासनिक तैयारी तेज...10 अफसरों को दिया गया विशेष जिम्मा Jana Nayagan: रिलीज डेट पर फिर संकट! क्या थलापति विजय की ‘जन नायकन’ दोबारा टलेगी? जानिए पूरा मामला PATNA NEWS : पटना का ये इलाका बनेगा नया टूरिस्ट हॉटस्पॉट! सैरगाह और बिहार गौरव पार्क में मिलेंगी ऐसी सुविधाएं, देखकर आप भी हो जाएंगे दंग मध्य-पूर्व की जंग का असर बिहार तक… सुधा डेयरी में त्राहिमाम, नौकरी छोड़कर घर लौटे प्रवासी; गैस-डीजल संकट की आहट

Home / news / तेजस्वी यादव की शराबी होने की जांच कराये राज्य सरकार: सुशील मोदी ने...

तेजस्वी यादव की शराबी होने की जांच कराये राज्य सरकार: सुशील मोदी ने की मांग, कहां-राजद के MLC के पास हैं सबूत

07-Feb-2024 07:34 PM

By First Bihar

PATNA: क्या बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव रोज शराब पी रहे हैं? भाजपा नेता सुशील मोदी ने राज्य सरकार से कहा है कि तेजस्वी यादव पर लग रहे इस आरोप की गंभीरता से जांच करायी जाये. तेजस्वी पर एक जिम्मेवार पद पर बैठे व्यक्ति ने आऱोप लगाया है, इसलिए सरकार को इसकी जरूर जांच करानी चाहिये.

पूर्व डिप्टी सीएम और बीजेपी सांसद सुशील कुमार मोदी ने कहा कि बिहार में  जब पूर्ण मद्यनिषेध का कानून लागू है, तब पिछली सरकार के समय उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव पर शराब पीने का आरोप लगना एक गंभीर मामला है. राज्य सरकार को इसकी विस्तृत जांच करानी चाहिए. अगर शराब के आऱोप में एक आदमी को जेल भेजा जा सकता है तो तेजस्वी के खिलाफ भी जांच होनी चाहिये. 


राजद MLC ने लगाया था आरोप

बता दें कि तेजस्वी पर रोज शराब पीने का आरोप राजद के तत्कालीन एमएलसी रामबली सिंह चंद्रवंशी ने लगाया था. इसी आऱोप के बाद राजद ने रामबली सिंह चंद्रवंशी पर दलबदल कानून का उल्लंघन करने का आरोप लगा कर विधान परिषद के सभापति के पास शिकायत की थी.  राजद की शिकायत पर विधान परिषद के सभापति देवेश चंद्र ठाकुर ने रामबली सिंह चंद्रवंशी की विधान परिषद सदस्यता रद्द कर दी थी. 

अब सुशील कुमार मोदी ने कहा कि तेजस्वी यादव के पद पर रहते उनकी ही पार्टी के विधान परिषद सदस्य रामबली सिंह ने यदि आरोप लगाये थे, तो उनके पास कुछ प्रमाण भी होंगे. उन्होंने कहा कि किसी की विधान परिषद सदस्यता समाप्त या बहाल करना  सभापति का विशेषाधिकार है, लेकिन शराबबंदी कानून तोड़ने के आरोप की जाँच तो सरकार करा ही सकती है.


सुशील मोदी ने कहा कि शराब पीने, रखने या उसका व्यापार करने पर पूर्ण प्रतिबंध का कानून 2016 से लागू है. कानून तोड़ने पर जब सामान्य नागरिक को दंडित किया जाता है, तब तेजस्वी यादव के दोषी पाए जाने पर उनके विरुद्ध भी कार्रवाई हो सकती है. सरकार में शामिल होने के नाते तेजस्वी यादव पर शराबबंदी कानून लागू कराने की जिम्मेदारी थी, जबकि उन पर ही कानून तोड़ने के आरोप लगना कोई सामान्य बात नहीं है.