पटना में बिना निशान थायरॉइड सर्जरी की ऐतिहासिक सफलता, रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में नई मेडिकल उपलब्धि Bihar News: होली पर घर आना चाहते हैं तो आपके लिए है 285 स्पेशल ट्रेन, ECR ने दी जानकारी Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त बिहटा के NSMCH में Annual College Fest “ADRENERGY 2.0” का भव्य शुभारंभ, 8 दिनों तक चलेगा कार्यक्रम मधुबनी: अंतर्राष्ट्रीय साइबर फ्रॉड गिरोह का पर्दाफाश, चार ठग गिरफ्तार Bihar News: होली-ईद पर यात्रियों को बड़ी राहत, बिहार के इस शहर से दिल्ली, गुरुग्राम और अंबाला के लिए विशेष बस सेवा शुरू Bihar News: होली-ईद पर यात्रियों को बड़ी राहत, बिहार के इस शहर से दिल्ली, गुरुग्राम और अंबाला के लिए विशेष बस सेवा शुरू Coal Mining Accident: कोयला खदान में डायनामाइट विस्फोट, 10 मजदूरों की मौत, कई के मलबे में फंसे होने की आशंका Coal Mining Accident: कोयला खदान में डायनामाइट विस्फोट, 10 मजदूरों की मौत, कई के मलबे में फंसे होने की आशंका
09-Oct-2019 08:41 PM
PATNA: उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा कि भाजपा ने कभी भीड़ की हिंसा का समर्थन नहीं किया. इस मुद्दे पर प्रधानमंत्री को पत्र लिखने वालों के विरुद्ध दायर मामले से भाजपा या संघ परिवार का कोई वास्ता नहीं है. एक आदती मुकदमेबाज (सीरियल लिटिगेंट) ने महज अखबारी कतरनों के आधार पर देश की 49 हस्तियों के खिलाफ 23 जुलाई को प्राथमिकी दर्ज करायी, जिसमें अन्य आरोपों के साथ देशद्रोह वाली धारा भी जोड़ दी गई थी.
मोदी ने कहा कि जो व्यक्ति पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, अमिताभ बच्चन, रितिक रोशन सहित कई ख्यातिप्राप्त लोगों के खिलाफ मामले दायर कर चुका है और जिसने अब तक 715 PIL दायर किये हैं, उसने चार साल पहले मेरे खिलाफ भी मामला दायर किया था. मोदी ने कहा कि ऐसे सीरियल लिटिगेंट के ताजा मुकदमे को तूल देकर पुरस्कार-वापसी समूह और टुकड़े-टुकड़े गैंग के लोग केंद्र सरकार को अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के विरुद्ध साबित करने की मुहिम चला रहे हैं.
मोदी ने कहा कि संघ प्रमुख मोहन भागवत ने भी स्पष्ट किया कि संघ भीड़ की हिंसा के विरुद्ध है. यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि स्वयं प्रधानमंत्री मोदी और मोहन भागवत जैसे शीर्ष स्तर से इस मुद्दे पर कई बार नीति स्पष्ट किये जाने के बाद भी तथाकथित बौद्धिक एक मुकदमेबाज पर भरोसा करना चाहते हैं.