अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
18-Nov-2020 05:11 PM
PATNA: पूर्व डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने दो दिनों के भीतर ही अपना सरकारी बंगला खाली कर दिया है. हालांकि वे सीनियर एमएलसी और पूर्व डिप्टी सीएम हैं. लिहाजा उन्हें बड़ा सरकारी घर मिल सकता है लेकिन सुशील मोदी ने सरकार से नया घर मिलने का इंतजार किये बगैर बंगला खाली कर दिया.
आज खाली किया बंगला
सुशील मोदी को डिप्टी सीएम के नाते 5, देशरत्न मार्ग का सरकारी बंगला मिला हुआ था. सरकार ने इस बंगले को डिप्टी सीएम के लिए कर्णांकित किया हुआ है. ये वही बंगला है जिसको लेकर तेजस्वी यादव से बड़ा विवाद हुआ था. तेजस्वी यादव को डिप्टी सीएम रहते ये बंगला मिला था. लेकिन पद से हटने के बाद भी उन्होंने बंगला खाली करने से इंकार कर दिया था. लंबे केस-मुकदमे के बाद तेजस्वी ने ये बंगला खाली किया था और सुशील मोदी वहां शिफ्ट हुए थे.
बड़े बंगले के हकदार हैं सुशील मोदी
सुशील मोदी अभी भी बिहार विधान परिषद में बीजेपी विधायक दल के नेता हैं. वे सीनियर विधान पार्षद और पूर्व डिप्टी सीएम हैं. ऐसे में वे बड़े सरकारी बंगले के हकदार हैं. लेकिन सरकार बने दो दिन ही हुए हैं और ऐसे में उन्हें कोई नया बंगला अलॉट नहीं किया जा सका है. मोदी ने नये बंगले का इंतजार किये बगैर पुराना घर खाली कर दिया. वैसे भी सुशील मोदी अपने सरकारी बंगले में रहते नहीं थे. वे हमेशा से राजेंद्रनगर स्थित अपने पैतृक आवास में रहते आये हैं. सरकारी बंगले से वे सरकारी काम निपटाने के साथ साथ लोगों से मुलाकात करते थे.
तारकिशोर प्रसाद को मिल सकता है बंगला
सरकारी सूत्रों के मुताबिक 5 देशरत्न मार्ग का बंगला नये डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद को मिल सकता है. हालांकि कैबिनेट में दो डिप्टी सीएम हैं लेकिन तारकिशोर प्रसाद सीनियर डिप्टी सीएम हैं. शपथ ग्रहण के दौरान उन्होंने दूसरी डिप्टी सीएम रेणू देवी से पहले शपथ ली थी. लिहाजा उन्हें ही ये बंगला दिया जा सकता है.