ब्रेकिंग न्यूज़

Paramedical Exam Bihar : बिहार विधानसभा में उठा ANM, GNM परीक्षा का मुद्दा, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने दिया बड़ा अपडेट CRIME NEWS: सिवान में बेखौफ अपराधियों का तांडव, देर रात पत्रकार को मारी गोली, हालत गंभीर, पटना रेफर, कानून व्यवस्था पर उठ रहे सवाल Bihar Dental Counci : बिहार डेंटल काउंसलिंग में पूर्णकालिक बहाली पर मंत्री का बड़ा एलान, जल्द ही मिलने वाली है यह सुविधा Bihar Vidhan Sabha : विधानसभा में सदन की कार्यवाही शुरू, महिला सुरक्षा और कानून-व्यवस्था पर आज सदन में हंगामे के आसार; 2026-27 अनुपूरक बजट होगा पेश Bihar Assembly news : लालू -राबड़ी और तेजस्वी को लेकर बोले JDU विधायक - जंगल के जानवर को शहर में लाने पर नहीं लगता मन ... Bihar train cancelled : बिहार ट्रेन अपडेट: वंदे भारत-सप्तक्रांति का रूट बदला, जानें रद्द ट्रेनों की पूरी लिस्ट TRE-4 BPSC Teacher Vacancy: 11-12वीं में इन विषयों में होगी सबसे ज्यादा भर्ती, देखें किस सब्जेक्ट में कितनी सीटें; प्राइमरी से लेकर हाई स्कूल तक की पूरी लिस्ट Bihar Assembly : बजट सत्र में आज भी टकराव के आसार, महिला सुरक्षा और कानून-व्यवस्था पर सरकार को घेर सकता है विपक्ष New toll rule 2026 : एक्सप्रेसवे यात्रियों को राहत! टोल वसूली नियमों में बड़ा बदलाव, अब नहीं देना होगा पूरा शुल्क Bihar Road News : बिहार के इस ग्रीनफील्ड फोरलेन पर जल्द दौड़ेंगी गाड़ियां, डीएम ने अफसरों को दिए सख्त निर्देश

सुशील मोदी को हत्या की धमकी देने वाला निकला वकील, पटना पुलिस ने बंगाल से किया गिरफ्तार

सुशील मोदी को हत्या की धमकी देने वाला निकला वकील, पटना पुलिस ने बंगाल से किया गिरफ्तार

22-Oct-2022 06:08 PM

PATNA: बीजेपी सांसद और बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी को जान से मारने की धमकी देने वाले सुदिप्तो कुमार राय को पटना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पटना पुलिस की टीम ने आरोपी को पश्चिम बंगाल के बर्धमान से गिरफ्तार किया है। आरोपी सुदिप्तो कुमार पेशे से वकील है और वहां की कोर्ट के एक कर्मचारी को फंसाने के लिए उसके नाम से बीते 20 सितंबर को सुशील मोदी को धमकी भरी चिट्ठी भेजी थी।


सुशील मोदी को हत्या की धमकी वाला पत्र मिलने के बाद पुलिस ने पटना के कदमकुआं थाने में मामला दर्ज किया था। आरोपी के खिलाफ पश्चिम बंगाल के कई थानों में भी केस दर्ज हैं। जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि आरोपी सुदिप्तो कुमार परेशान करने एवं फंसाने के उद्देश्य से पहले भी एक दूसरे कर्मी के नाम से मुजफ्फरपुर जेल को उड़ाने की धमकी वाला पत्र भेज चुका है। बता दें कि आरोपी ने बीते 20 सितंबर को तृणमूल कांग्रेस के नेता चंपा सोम (सोमा) के नाम से पश्चिम बंगाल के वर्द्धमान से धमकी भरा पत्र भेजा था। स्पीड पोस्ट के माध्यम से यह चिट्ठी सुशील मोदी तक पहुंची थी।


धमकी भरा पत्र मिलने के बाद बीजेपी नेता सुशील मोदी ने इसकी सूचना पटना एसएसपी मानवजीत सिंह ढिल्लों को दी थी। धमकी भरा पत्र अंग्रेजी में लिखा था। जिसमें आरोपी ने खुद को TMC का नेता बताते हुए कहा था कि ममता बनर्जी भारत की अगली प्रधानमंत्री बनेंगी। तुम नरेंद्र मोदी और अमित शाह के पालतू कुत्ते हो। ममता बनर्जी और नीतीश कुमार जिंदाबाद। मैं आप की हत्या कर दूँगा।