ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : युद्ध का खतरा बढ़ा तो बिहार सरकार एक्शन में! राशन-गैस से लेकर प्रवासियों तक सब पर बनी खास टीम, यह IAS अधिकारी होंगे हेड Bihar IAS officers : बिहार में अफसरों की कमी खत्म! इस दिन 11 नए IAS संभालेंगे मोर्चा, बदलेगी प्रशासन की रफ्तार Bihar News : बिहार में बड़ा हादसा! गश्ती पुलिस जीप को ट्रक ने मारी टक्कर, तीन जवान घायल; चालक फरार Bihar News : पटना में आधी रात आग का तांडव! 5 मिनट में जलकर राख हुई पूरी बिल्डिंग, दलदली रोड पर मची अफरा-तफरी Patna News : DAC नंबर नहीं आया तो फूट पड़ा गुस्सा! पटना में गैस एजेंसी में घुसकर संचालक पर हमला, जमकर तोड़फोड़ Bihar circle rate : बिहार में जमीन खरीदना हुआ महंगा? सर्किल रेट में चार गुना इजाफा; जानिए कितना बढ़ेगा खर्च Bihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज: पटना में बारिश और तेज हवाओं ने बढ़ाई ठंडक, तापमान में उतार-चढ़ाव जारी पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला

Home / news / दिवंगत सुशील मोदी के परिजनों से मिले तेजस्वी यादव : बोले- बिहार में...

दिवंगत सुशील मोदी के परिजनों से मिले तेजस्वी यादव : बोले- बिहार में बीजेपी को खड़ा करने में उनकी बड़ी भूमिका रही है

17-May-2024 01:52 PM

By First Bihar

PATNA : बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और बीजेपी के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी के निधन के बाद संवेदना व्यक्त करने वाले लोगों का उनके घर तांता लगा है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पिछले दिनों सुशील मोदी के आवास पहुंचे थे और उनके परिजनों से मुलाकात की थी। सीएम नीतीश के बाद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव शुक्रवार को दिवंगत सुशील कुमार मोदी के परिजनों से मुलाकात की और कहा कि बिहार में बीजेपी को खड़ा करने में सुशील मोदी का सबसे बड़ा योगदान रहा है।


दरअसल, गले के कैंसर से जूझ रहे बीजेपी नेता सुशील कुमार मोदी का पिछले दिनों दिल्ली के एम्स अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया था। निधन के बाद उनके पार्थिव शरीर को पटना लाया गया और दीघा घाट पर पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। सुशील मोदी के निधन से बिहार के सियासी गलियारे में शोक की लहर दौड़ गई। बीमार होने के कारण मुख्यमंत्री उनके अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो सके। हालांकि बाद में सुशील मोदी के घर पहुंचकर उनके परिजनों को सांत्वना दी।


सीएम नीतीश कुमार के बाद बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव शुक्रवार को सुशील मोदी के घर पहुंचे और शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर अपनी संवेदना व्यक्त की। इस मौके पर तेजस्वी ने कहा कि छात्र जीवन से ही उनके पिता लालू प्रसाद का सुशील मोदी के परिवार के साथ संबंध रहा है। भले ही राजनीति में अलग-अलग पार्टी में रहे हों लेकिन दोनों के बीच एक-दूसरे के प्रति काफी सम्मान था। उनके जाने के बाद बिहार की राजनीति को बड़ी क्षति हुई है।


तेजस्वी ने कहा कि सुशील मोदी ने सरकार में डिप्टी सीएम रहते और विपक्ष में रहते हुए जिस तरह से काम किया है, वह काफी सराहनीय है। बीजेपी को अगर बिहार में किसी ने खड़ा किया है तो उसमें सबसे बड़ी भूमिका सुशील मोदी की रही है। उनके जाने के बाद बीजेपी को तो नुकसान पहुंचा ही है, साथ ही पूरे बिहार को राजनीतिक रूप से बहुत बड़ी क्षति हुई है। इस दुख की घड़ी में हमारी पूरी संवेदना उनके परिजनों के साथ है।