ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / news / सुशील मोदी के 7 सवालों पर भड़की जेडीयू, ज्ञान बढ़ाने की दे दी...

सुशील मोदी के 7 सवालों पर भड़की जेडीयू, ज्ञान बढ़ाने की दे दी नसीहत

26-Dec-2022 06:46 AM

PATNA: बीजेपी नेता सुशील कुमार मोदी द्वारा पूछे गए 7 सवालों का जेडीयू ने करारा जवाब दिया है। पार्टी के उपाध्यक्ष संजय सिंह ने मोदी को ज्ञान बढ़ाने की नसीहत दे डाली है।



संजय सिंह ने कहा है कि जनवरी 2022 में विशेष न्यायालय के गठन के बाद केवल 1 अभियुक्त ऐसा था जिसे आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है। लेकिन इसके बाद से 198 अभियुक्तों को 5 साल, 9 अभियुक्तों को 6 साल, 23 अभियुक्तों को 7 साल, छह अभियुक्तों को 8 साल और 33 अभियुक्तों को 10 साल की सजा सुनाई गई है। इसके पहले जो जहरीली शराब से घटना घटी थी उसमें 12 अभियुक्तों को उम्रकैद हुई है।



वहीं, सुशील मोदी के एक और सवाल का जवाब देते हुए जेडीयू नेता ने कहा कि बिहार मद्यनिषेध अधिनियम 2016 की धारा- 42 के तहत कनविक्शन के बाद मुआवजा का नियम है। गोपालगंज खजूर बन्नी जहरीली शराब के मामले में अभियुक्तों के कनविक्शन के बाद मुआवजा वसूलने का काम शुरू किया गया, लेकिन उच्च न्यायालय ने इसपर रोक लगा दिया। 1 अप्रैल 2022 से अभी तक शराब पीने के आरोप में 165554 अभियुक्तों की गिरफ्तारी हुई है। 152016 शराबियों को सजा सुनाई गई है। 148251 अभियुक्तों को 2000 से लेकर ₹5000 का जुर्माना पर छोड़ दिया गया है। वहीं, 3576 अभियुक्तों को 1 माह की सजा सुनाई गई है और 189 आरोपियों को एक साल की जेल हुई।



गौरतलब है कि कल यानी रविवार को बीजेपी सांसद और बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने शराबबंदी के मुद्दे पर नीतीश सरकार से सात सवालों का जवाब मांगा था। सुशील मोदी ने अपने सात सवालों के जरीए शराबबंदी पर नीतीश सरकार को घेरने की कोशिश की थी। उन्होंने कहा था कि सरकार ईमानदारी से शराबबंदी से जुड़े सात सवालों का जवाब दे, ताकि बिहार में शराबबंदी कानून को लागू करने के वक्त जो गलतियां हुई हैं उसे सुधारा जा सके।