ब्रेकिंग न्यूज़

खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त

Home / news / नीतीश बन गए संयोजक?.. केजरीवाल क्यों नाराज होकर चले गए? बैठक के बाद...

नीतीश बन गए संयोजक?.. केजरीवाल क्यों नाराज होकर चले गए? बैठक के बाद सुशील मोदी का तीखा सवाल

23-Jun-2023 07:08 PM

By First Bihar

PATNA: पटना में शुक्रवार को आयोजित विपक्षी दलों की बैठक संपन्न हो गई। बैठक के बाद सभी दलों ने दावा किया कि 2024 का चुनाव साथ मिलकर लड़ेंगे और कौन कहां कितने सीट पर चुनाव लड़ेगा, यह अगली बैठक में तय होगी। चर्चा थी कि नीतीश को संयोजक बनाया जाएगा लेकिन बैठक के बाद इसका एलान नहीं हुआ। इसको लेकर बीजेपी सांसद और बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम सुशील मोदी ने तीखा हमला बोला है।


सुशील कुमार मोदी ने कहा है कि विपक्ष की बैठक टांय-टांय फिश हो गई है। कहावत है ‘खोदा पहाड़ निकली चुहिया’ लेकिन बैठक के बाद जो चुहिया निकली वह भी मरी हुई है। उन्होंने कहा कि बैठक कि सिर्फ एक ही उपलब्धि है कि अगली बैठक का स्थान और तिथि तय हो गई है। न तो प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार, न ही नीतीश कुमार को संयोजक बनाने की चर्चा हुई। उल्टे अरविंद केजरीवाल गुस्से में प्रेस कॉन्फ्रेंस छोड़कर चले गए।


बीजेपी सांसद ने कहा कि 7 मुख्य विपक्षी दल बैठक से नदारद थे। 15 शामिल दलों में 10 परिवारवादी दल हैं और 12 दल हैं जिन पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप हैं। ऐसे वंशवादी और भ्रष्टाचारी से लिप्त पार्टियां ईमानदार नरेंद्र मोदी का मुकाबला नहीं कर सकती हैं। बता दें कि आज की बैठक में मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी, ममता बनर्जी, अरविंद केजरीवाल, हेमंत सोरेन, अखिलेश यादव, उद्धव ठाकरे, शरद पवार, एम के स्टालिन, उमर अब्दुल्ला, महबूबा मुफ्ती, डी राजा, सीताराम येचुरी, दीपंकर भट्टाचार्य समेत अन्य नेता बैठक में शामिल हुए।