BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल Bihar News: चीटर मीटर वाले 4 महीने में ही असल रंग में लौट गए, फ्री बिजली देने वाली सरकार की तेजस्वी यादव ने खोली पोल Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र Bihar News : पटना वालों ध्यान दें! NH-30 पर बढ़ गया टोल टैक्स, अब पटना–बख्तियारपुर सफर करना होगा महंगा; नई दरें लागू – जानिए पूरा अपडेट Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास
19-Jun-2020 06:14 PM
PATNA : 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस है. अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम घर पर योग परिवार के साथ योग रखा गया है. कोरोना महामारी के बीच योग की अहमियत और बढ़ गई है. बिहार के डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने कहा है कि योग से इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद मिलती है. लिहाजा लोगों को घर पर रहकर योग करना चाहिए.
मोदी ने कहा कि कोरोना संक्रमण की भयावहता की वजह से भले इस बार योग दिवस पर सार्वजनिक आयोजन संभव नहीं है, लेकिन 45 मिनट तक घर पर परिवार के साथ योगाभ्यास कर हम अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ा सकते हैं. प्रधानमंत्री ने भी एक वीडियो संदेश में लोगों से अपने घर पर योग दिवस को मनाने की अपील की है.
मोदी ने कहा कि आज दुनिया कोरोना जैसी महामारी से लड़ रही है, ऐसे में योग की मदद से शारीरिक, मानसिक चुनौतियों का सामना किया जा सकता है. योग से सीखा जा सकता है कि मुश्किल वक्त में कैसे जिया जाए. सामान्य स्वास्थ्य और प्रतिरक्षा की वृद्धि में योग का सकारात्मक प्रभाव प्रमाणित है. वैश्विक स्तर पर भी एक तनाव रिलीवर के रूप में योग की भूमिका स्वीकार की गई है.
मोदी ने लोगों से अपील की कि अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून की सुबह अपने-अपने घरों में दूरी बना कर परिवार के साथ योग करें और कम से कम 3 मिनट का वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर पूरी दुनिया के साथ जुड़ें. निर्विवाद रूप से योग शरीर और मस्तिष्क के बीच की दूरी मिटाने, आत्मबल बढ़ाने व मन को शांत रखने में सहायता करता है. ऐसे चुनौतीपूर्ण समय में स्वयं और अपने परिवार के स्वास्थ्य रक्षा के लिए योग सर्वोत्तम है. कोरोना के चलते भले ही हम सार्वजनिक आयोजन नहीं कर पा रहे हों लेकिन इससे योग के प्रति उत्साह में कमी नहीं आनी चाहिए.