ब्रेकिंग न्यूज़

खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त

Home / news / राहुल के खिलाफ कई राज्यों में मुकदमें.. कब तक बचेंगे? सुशील मोदी बोले-...

राहुल के खिलाफ कई राज्यों में मुकदमें.. कब तक बचेंगे? सुशील मोदी बोले- वे संसद में रहें या बाहर देश को कोई फर्क नहीं पड़ता

07-Aug-2023 08:01 PM

By First Bihar

PATNA: बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी ने कहा है कि मोदी सरनेम वाले पूरे समुदाय को चोर बता कर हजारों लोगों का अपमान करने के केवल एक मामले में राहुल गांधी की सजा स्थगित हुई, लेकिन बिहार सहित कई राज्यों में उनके विरुद्ध ऐसे कई मुकदमे चल रहे हैं और समय आने पर संबंधित अदालतें फैसले सुनायेंगी। वे खुद को कानून से ऊपर मान कर कब तक खैर मनाएंगे?


सुशील मोदी ने कहा है कि 'मोदी' सरनेम के कारण उनका भी अपमान हुआ, इसलिए उन्होंने भी उनके विरुद्ध पटना में मानहानि का मुकदमा दर्ज कराया है। इस पर सुनवाई की प्रक्रिया चल रही है। उन्होंने कहा कि ऐसे ही मामले गुजरात की अदालत ने राहुल गांधी को सजा सुनायी, हाईकोर्ट ने उसे बरकरार रखा और सुप्रीम कोर्ट ने भी सजा से उन्हें मुक्त नहीं किया, केवल सजा को लागू करने पर रोक लगा दी। 


उन्होंने कहा कि भले ही सुप्रीम कोर्ट के फैसले और लोकसभा अध्यक्ष की उदारता से राहुल गांधी की सांसदी बहाल हो गई हो, पर इससे उन्हें ज्यादा खुश होने की जरूरत नहीं है। उन्हें क्लीनचिट नहीं मिली है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी संसद में रहें या बाहर रहें, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। वे सांसद के रूप में कभी गंभीर नहीं रहे। 


सुशील मोदी ने कहा कि ये वही राहुल गांधी हैं, जो किसी संसद सत्र से पहले छुट्टी मनाने विदेश चले जाते हैं और कभी संयुक्त अधिवेशन में राष्ट्रपति के अभिभाषण के समय स्मार्ट फोन पर व्यस्त दिखते हैं। सुप्रीम कोर्ट ने राहुल गांधी की सजा पर रोक लगाते समय यह भी कहा कि उनका बयान अच्छा नहीं था और सार्वजनिक जीवन में रहने वालों को ऐसी टिप्पणी नहीं करनी चाहिए।