सहरसा कोर्ट का अनोखा फैसला: फर्जी दस्तावेज मामले में आरोपी को मिली जमानत, 6 महीने मंदिर में सेवा की शर्त महाशिवरात्रि और होली से पूर्व हाई अलर्ट: डीजे पर रोक शराबबंदी पर सख्ती बिहार में सिलेंडर हादसा: भांजे की छठ्ठी में मधुबनी में मामा झुलसा, गयाजी में धमाके से 3 घर जलकर राख मोतिहारी में सूखा नशा के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, स्मैक-गांजा के साथ महिला गिरफ्तार होली को लेकर एक्शन में पुलिस, सिविल ड्रेस में शराब तस्करों के ठिकानों पर कर रही रेड, जमुई में बाप-बेटे को दबोचा बिहार में अपराधियों का तांडव: समस्तीपुर में ज्वेलरी शॉप में करोड़ों की लूट, फायरिंग करते फरार हुए अपराधी प्रेमचंद रंगशाला में ‘सरगम’ की गूंज: श्रैफिकुलम विद्या बोधि स्कूल का भव्य वार्षिक समारोह Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 10 लाख के ज्वेलरी की चोरी, बदमाशों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए गहने Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 10 लाख के ज्वेलरी की चोरी, बदमाशों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए गहने ‘प्रेग्नेंट करो और पैसे कमाओ’, बिहार में साइबर अपराधियों का हैरान करने वाला ऑफर; युवकों को भेजते थे हॉट महिलाओं की तस्वीर
21-May-2023 07:24 PM
By First Bihar
PATNA: अडाणी-हिंडनबर्ग विवाद की जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट की ओर से गठित जांच कमेटी की रिपोर्ट में अडानी ग्रुप को क्लीनचिट मिलने के बाद विपक्षी दलों ने चुप्पी साध ली है। विपक्षी दलों की चुप्पी पर बिहार के डिप्टी सीएम और बीजेपी सांसद सुशील मोदी ने तीखा हमला बोला है। सुशील मोदी ने कहा है कि पीएम मोदी पर आरोप लगाने वाले राहुल गांधी और जेडीयू के अध्यक्ष ललन सिंह को देश की जनता से माफी मांगनी चाहिए।
सुशील मोदी ने कहा है कि मामले की जांच कर रही सुप्रीम कोर्ट की एक्सपर्ट कमेटी की रिपोर्ट सामने आने के बाद भारत में आर्थिक हड़कंप मचाने की नीयत से जारी हिडेनबर्ग की रिपोर्ट पर आंख मूंदकर भरोसा करने वाले विपक्ष का पानी उतर गया है। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट की पांच सदस्यीय विशेषज्ञ समिति ने शेयर बाजार पर नजर रखने वाली संस्था सेबी की भूमिका में भी कोई गड़बड़ी नहीं पायी है।
बीजेपी सांसद ने कहा कि सदन में जो लोग 20 से 80 हजार करोड़ तक के शेयर घोटाले का आरोप लगा रहे थे, उनकी बोलती बंद हो गई लेकिन थेथरोलॉजी पर कोई रोक नहीं लग सकती है। इससे पहले राफेल विमान सौदे में घोटाले के मनगढ़ंत आरोप लगाने और "चौकीदार चोर" कहने के कारण राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट में खड़े होकर माफी मांगनी पड़ी थी।
सुशील मोदी ने कहा है कि एक तरफ जेडीयू अध्यक्ष ललन सिंह बेमतलब का आरोप लगाते हैं, दूसरी तरफ उनके मुख्यमंत्री अडाणी को बिहार के वारसलीगंज में सीमेंट फैक्ट्री लगाने के लिए 70 एकड़ जमीन दे देते हैं। यह दोहरापन कैसी राजनीति है? उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार और महागठबंधन में शामिल दल यदि अडाणी समूह पर लगाये गये आरोपों को सही मानते हैं, तो बिहार में उन्हें दी गई जमीन का आवंटन रद्द करा दें।