ब्रेकिंग न्यूज़

पटना एयरपोर्ट पर चेकिंग के दौरान युवक के बैग से मिली तीन गोलियां, पूछताछ जारी; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पटना एयरपोर्ट पर चेकिंग के दौरान युवक के बैग से मिली तीन गोलियां, पूछताछ जारी; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट Bihar Teacher News : ऑनलाइन हाजिरी का खेल पकड़ में आया, 19 शिक्षक पकड़े गए, कई का वेतन रुका; पूरा मामला जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर क्या लेंगे आप… 1 किलो आम या लग्जरी बाइक? जानिए इस ‘लाल सोने’ की कीमत जिसे जानकर हर कोई दंग रह जाएगा! PMCH के पैथोलॉजी विभाग में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची दमकल की कई गाड़ियां PMCH के पैथोलॉजी विभाग में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची दमकल की कई गाड़ियां हत्या या आत्महत्या? बंद कमरे में फंदे पर लटका मिला युवक का शव, मौत की वजह तलाश रही पुलिस Bihar news : बिहार में गर्मी का बड़ा असर! आंगनबाड़ी केंद्रों का समय बदला, अब सुबह ही होगा पूरा काम, जानें नया टाइमिंग सिस्टम! बिहार में उच्च शिक्षा सुधार पर सख्ती: खराब प्रदर्शन वाले संस्थानों का होगा शैक्षणिक ऑडिट, वोकेशनल कोर्स की फीस होगी एकसमान बिहार में उच्च शिक्षा सुधार पर सख्ती: खराब प्रदर्शन वाले संस्थानों का होगा शैक्षणिक ऑडिट, वोकेशनल कोर्स की फीस होगी एकसमान

Home / news / सुशासन के स्टेट कैंसर सेंटर को भ्रष्टाचार का कैंसर लगा: 120 करोड़ से...

सुशासन के स्टेट कैंसर सेंटर को भ्रष्टाचार का कैंसर लगा: 120 करोड़ से एक साल पहले बने इमारत की छत गिरी, IGIMS कैंपस में हुई घटना

03-Sep-2021 06:33 PM

PATNA : बिहार के स्टेट कैंसर सेंटर को भ्रष्टाचार का कैंसर लग गया. पटना के IGIMS में बने स्टेट कैंसर सेंटर के दो कमरों की छत आज दोपहर ऐसे गिरी जैसे उसे सिर्फ रेत से जोड़ दिया गया था. गनीमत ये थी उन कमरों में कोई मरीज नहीं था वर्ना कितनी क्षति होती इसका अंदाजा लगाना मुश्किल है. इस सेंटर की इमारत 120 करोड की लागत से सिर्फ एक साल पहले बना है. खुद सीएम नीतीश कुमार ने इसका उद्घाटन किया था. छत गिरने के बाद आईजीआईएमएस प्रबंधन कुछ बोलने को तैयार नहीं है. सरकार ने भी चुप्पी साध रखी है.


ऐसे हुई घटना
पटना में बिहार सरकार का सबसे ऊच्च स्तर का मेडिकल संस्थान है IGIMS. उसके परिसर में स्टेट कैंसर सेंटर बनाया गया है. तकरीबन एक महीने पहले इस सेंटर में मरीजों का इलाज शुरू किया गया है. मरीज कम हैं इसलिए कैंसर सेंटर के पूरे भवन का इस्तेमाल नहीं किया जा रहा है. पहले दो तल्ले पर मरीज औऱ स्वास्थ्यकर्मी रहते हैं. शुक्रवार की दोपहर अचानक जोरदार आवाज हुई. इतने जोर से आवाज आय़ी कि निचले तल्ले पर मौजूद लोग भाग कर बाहर निकल गये. कुछ देर बाद जब लोगों ने उपर जाकर देखा तो पाया कि कैंसर सेंटर के तीसरे तल्ले पर दो कमरे की छत गिरी पड़ी है.


news image


वहां तैनात गार्ड धीरज कुमार ने बताया कि आवाज बहुत जोरदार थी. सारे लोग काफी डर गये थे. फर्स्ट बिहार की टीम ने जब स्टेट कैंसर सेंटर का दौरा किया तो पाया कि दो कमरे 313 और 314 की छत गिरी पड़ी थी. दीवार के बड़े बडे टुकडे जमीन पर पड़े थे. दोनों कमरे ईंट से भरी पड़ी थी. अगर उन कमरों में कोई आदमी मौजूद रहता तो उसके जिंदा बचने की उम्मीद कम ही होती.


हमारी टीम ने इस मामले पर आईजीआईएमएस प्रबंधन से बात करने की कोशिश की. लेकिन आईजीआईजीएमएस का कोई अधिकारी कुछ भी बोलने को तैयार नहीं था. शायद उनके पास कोई जवाब नहीं था.


news image


हम आपको बता दें कि इस स्टेट कैंसर सेंटर का उद्घाटन खुद नीतीश कुमार ने किया था. उद्घाटन हुए एक साल भी नहीं हुए हैं. 120 करोड की लागत से बने कैंसर सेंटर का पिछले साल यानि 2020 में 22 सितंबर को उद्घाटन किया गया था. लेकिन भ्रष्टाचार के कैंसर ने इस स्टेट कैंसर सेंटर को निगल लिया.