ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime : नशे की लत ने उजाड़ दिया पूरा परिवार—पहले मां को पीटा, फिर बेटे ने खुद दे दी जान! Best River Rafting in India: तेज़ धार, ऊंचे पहाड़ और यादगार एडवेंचर... रिवर राफ्टिंग के लिए बेस्ट हैं ये 5 लोकेशन्स Bihar Energy News : बिहार में इस सरकारी कंपनी का जल्द आएगा IPO, ऑफिसर ने किया कन्फर्म; NSE में होगी लिस्टिंग ‘NDA ने चुनाव जीतने के लिए 125 यूनिट फ्री बिजली का 'झुनझुना' थमाया’, विद्युत दरों में बढ़ोतरी पर भड़के मुकेश सहनी ‘NDA ने चुनाव जीतने के लिए 125 यूनिट फ्री बिजली का 'झुनझुना' थमाया’, विद्युत दरों में बढ़ोतरी पर भड़के मुकेश सहनी Ganga Aarti : बिहार में बनारस जैसा नजारा! पटना के घाटों पर शुरू होगी भव्य गंगा महाआरती, जानिए कब और कहां क्या आपका चेहरा भी धूप में रहने से पड़ गया है काला? बिना पार्लर जाए अपनाएं ये आसान घरेलू उपाय और लौटाएं त्वचा की खोई हुई निखार बड़ा ऐलान: अगली कैबिनेट में डॉक्टरों के प्राइवेट प्रैक्टिस पर लगेगी रोक, कई मेडिकल कॉलेजों को PPP मोड पर लाने की तैयारी..पॉलिसी बनाने पर काम शुरू, बड़े डॉक्टरों से मांगा गया सहयोग Census 2026 : अब सरकार जानेगी आपकी हर आदत, लिव-इन कपल्स को भी मिलेगा शादीशुदा दर्जा! घर में कितना अनाज यह भी बताना होगा इश्क, इंतकाम और कत्ल… ‘लेडी किलर’ की सनसनीखेज दास्तान, बिहार में दादा-पोती की हत्या का सच उजागर

Home / news / सुशांत केस को लेकर नीतीश की चुप्पी पर तेजस्वी ने उठाये सवाल, उद्धव...

सुशांत केस को लेकर नीतीश की चुप्पी पर तेजस्वी ने उठाये सवाल, उद्धव ठाकरे से बात कर सीबीआई जांच कराएं मुख्यमंत्री

29-Jul-2020 06:18 PM

PATNA : एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के परिवारवालों की तरफ से पुलिस में एफआईआर दर्ज कराए जाने के बाद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर नए सिरे से निशाना साधा है। तेजस्वी ने कहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की चुप्पी हैरत वाली है। सुशांत सिंह राजपूत एक बिहारी कलाकार थे और उनके साथ मुंबई में जो कुछ हुआ इस मामले का सच सामने आना चाहिए। नेता पप्रतिपक्ष ने कहा कि इस मामले पर नीतीश जी को उन्होंने चिठ्ठी लिखी थी लेकिन आज तक जवाब नहीं मिला।


तेजस्वी यादव ने कहा है कि सुशांत सिंह राजपूत के परिवार वालों को न्याय मिले इसके लिए सीबीआई जांच बेहद जरूरी है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को इस मामले में खुद हस्तक्षेप करते हुए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से बात करनी चाहिए। अगर बिहार सरकार महाराष्ट्र सरकार पर दबाव बनाए तो इस मामले की सीबीआई जांच हो सकती है। मुख्यमंत्री को इस मामले में पहल करनी चाहिए। 


नेता प्रतिपक्ष ने कहा है कि उन्होंने शेखर सुमन के साथ मिलकर इस मामले पर सुशांत को न्याय दिलाने के लिए संघर्ष की शुरुआत की थी। राजगीर में बनने वाली फिल्म सिटी का नाम सुशांत सिंह राजपूत के नाम पर रखने की भी मांग रखी लेकिन मुख्यमंत्री ने कोई जवाब नहीं दिया। एक बिहारी होने के नाते मुझे इस बात का दर्द है कि सुशांत सिंह के साथ बॉलीवुड में आखिर क्यों बुरा हुआ। तेजस्वी ने कहा कि मैं बॉलीवुड को नहीं जानता लेकिन सुशांत सिंह राजपूत ने किन परिस्थितियों में जीवन त्याग दिया इसकी सच्चाई लोगों के सामने आनी चाहिए।