Bihar Crime : नशे की लत ने उजाड़ दिया पूरा परिवार—पहले मां को पीटा, फिर बेटे ने खुद दे दी जान! Best River Rafting in India: तेज़ धार, ऊंचे पहाड़ और यादगार एडवेंचर... रिवर राफ्टिंग के लिए बेस्ट हैं ये 5 लोकेशन्स Bihar Energy News : बिहार में इस सरकारी कंपनी का जल्द आएगा IPO, ऑफिसर ने किया कन्फर्म; NSE में होगी लिस्टिंग ‘NDA ने चुनाव जीतने के लिए 125 यूनिट फ्री बिजली का 'झुनझुना' थमाया’, विद्युत दरों में बढ़ोतरी पर भड़के मुकेश सहनी ‘NDA ने चुनाव जीतने के लिए 125 यूनिट फ्री बिजली का 'झुनझुना' थमाया’, विद्युत दरों में बढ़ोतरी पर भड़के मुकेश सहनी Ganga Aarti : बिहार में बनारस जैसा नजारा! पटना के घाटों पर शुरू होगी भव्य गंगा महाआरती, जानिए कब और कहां क्या आपका चेहरा भी धूप में रहने से पड़ गया है काला? बिना पार्लर जाए अपनाएं ये आसान घरेलू उपाय और लौटाएं त्वचा की खोई हुई निखार बड़ा ऐलान: अगली कैबिनेट में डॉक्टरों के प्राइवेट प्रैक्टिस पर लगेगी रोक, कई मेडिकल कॉलेजों को PPP मोड पर लाने की तैयारी..पॉलिसी बनाने पर काम शुरू, बड़े डॉक्टरों से मांगा गया सहयोग Census 2026 : अब सरकार जानेगी आपकी हर आदत, लिव-इन कपल्स को भी मिलेगा शादीशुदा दर्जा! घर में कितना अनाज यह भी बताना होगा इश्क, इंतकाम और कत्ल… ‘लेडी किलर’ की सनसनीखेज दास्तान, बिहार में दादा-पोती की हत्या का सच उजागर
04-Aug-2020 02:59 PM
PATNA: बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत केस की बिहार सरकार द्वारा सीबीआई से जांच कराने की सिफारिश करने पर शिवसेना के सीनियर नेता भड़क गए. संजय राउत ने बिहार के सीएम नीतीश कुमार को असामाजिक तत्व बता दिया. अब सवाल उठने लगा है कि आखिर इस जांच से शिवसेना जिसकी महाराष्ट्र में सरकार हैं उसको किस बात की परेशानी हो रही है. आखिर वह जांच से डर क्यों रही है.
नीतीश को बताया संवेदनहीन
संजय राउत से एएनआई से कहा कि ''मुंबई पुलिस जो जांच कर रही है उसमें पहले दिन से बिहार से हस्तक्षेप हो रहा है. बिहार में बैठे कुछ असामाजिक तत्वों को लगता है कि इसकी राजनीति अगर करें तो बिहार के चुनाव में काम चल जाएगा. अगर आपको (नीतीश कुमार) लगता है कि बिहार की राजनीति से ये मुद्दा जुड़ जाएगा तो आप संवेदनहीन हो गए हैं.''
जेडीयू ने किया पलटवार, संजय राउत की मानसिक स्थिति ठीक नहीं
जेडीयू प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने पलटवार किया है और कहा कि महाराष्ट्र सरकार अपनी नाकामी और अपराधियों को बचाने में जुटी हैं. सुशांत के परिजनों के शिकायत के बाद भी जांच सही से नहीं हो पा रही है. बिहार के डीजीपी कार्रवाई को लेकर मुंबई पुलिस के अधिकारियों से संपर्क कर रहे हैं लेकिन कोई जवाब तक नहीं दे रहा है. रिया खान, दिब्या भारती, गुलशन कुमार मामले में मुंबई पुलिस किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंच पाई. ऐसे में सुशांत सिंह की परिजनों को इंसाफ कैसे मिलेगा. इस मामले पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होने वाली हैं. संजय राउत को इसका ख्याल रखा चाहिए. उनकी मानसिक स्थिति खराब हो गई है. अगर मुंबई पुलिस सही से जांच करती तो बिहार को सीबीआई जांच आज सिफारिश नहीं करनी पड़ी.
बिहार सरकार ने जांच के लिए सिफारिश की
आज बिहार सरकार ने सुशांत सिंह सुसाइड केस की सीबीआई से जां कराने की सिफारिश कर दी है. इसको लेकर सीएम नीतीश कुमार पहले ही कह चुके थे कि अगर सुशांत के परिवार की तरफ से सीबीआई जांच की मांग आती है तो हम इसके लिए अनुशंसा करेंगे. मुख्यमंत्री के करीबी और राज्य सरकार के मंत्री संजय झा लगातार सुशांत के पिता के के सिंह और उनके बहनोई के संपर्क में थे. मुंबई पुलिस ने जिस तरह सुशांत केस को लेकर रवैया अपनाया है उसके परिवार वाले संतुष्ट नहीं थे. सुशांत के पिता के के सिंह ने सोमवार को एक वीडियो मैसेज के जरिए यह खुलासा किया था कि 25 फरवरी को उनकी तरफ से मुंबई पुलिस को इस बात की जानकारी दी गई थी कि सुशांत की जान को खतरा हो सकता है लेकिन उसके बावजूद इस पर कोई एक्शन नहीं लिया. पटना में एफआईआर दर्ज होने के बाद बिहार पुलिस ने मुंबई में जाकर वहां जांच की है और कई महत्वपूर्ण जानकारियां इकट्ठा की है. लेकिन अब बिहार सरकार ने सीबीआई जांच की अनुशंसा कर दी है. इससे शिवसेना के होश उड़ गए हैं.