Bihar Crime News: बकरी चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव के ही युवक पर मर्डर का आरोप Bihar Crime News: बकरी चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव के ही युवक पर मर्डर का आरोप 50 हजार सैलरी से रिटायरमेंट तक 5.5 करोड़! PF में कैसे बनती है इतनी बड़ी रकम? आसान भाषा में समझें पूरा हिसाब Bihar Crime News: संदिग्ध हालात में युवक की मौत से सनसनी, परिजनों ने जहरीली शराब पीने से मौत की जताई आशंका; DIG ने दिए जांच के आदेश Bihar Crime News: संदिग्ध हालात में युवक की मौत से सनसनी, परिजनों ने जहरीली शराब पीने से मौत की जताई आशंका; DIG ने दिए जांच के आदेश रसोई गैस की किल्लत से लोग परेशान, रोहिणी आचार्य ने PM मोदी पर साधा निशाना, बोलीं..सिलेंडर की किल्लत का जश्न कब होगा? रोजगार के झांसे में कंबोडिया पहुंचे बिहार के 4 युवक फंसे, 25 दिनों से परिवार परेशान; सांसदों ने विदेश मंत्री को लिखा पत्र बिहार में सरकारी स्कूल से लापता हुईं दो लड़कियां, बदमाशों ने फोटो भेजकर परिजनों को दी धमकी; कहा- तेरी बेटी को मार दूंगा बिहार में सरकारी स्कूल से लापता हुईं दो लड़कियां, बदमाशों ने फोटो भेजकर परिजनों को दी धमकी; कहा- तेरी बेटी को मार दूंगा बिहार के नए गवर्नर सैयद अता हसनैन पटना पहुंचे, इस दिन लेंगे शपथ
02-Mar-2021 08:49 PM
PATNA : बिहार में बेलगाम होते जा रहे अपराधियों ने आज फिर बताया कि सूबे में कानून के राज का दावा किस हद तक सही है. पटना शहर के सबसे व्यस्त इलाके में से एक कंकड़बाग में हथियारबंद अपराधियों ने सरेशाम आभूषण की एक दुकान को लूट लिया. लूट की घटना को अंजाम देकर अपराधी आराम से निकल गये.
घटना के बारे में मिल रही जानकारी के मुताबिक कंकड़बाग कॉलोनी मोड़ के पास स्थित एक आभूषण दुकान में आज शाम तीन हथियारबंद अपराधी घुसे. उन्होंने हथियार के बल पर दुकान के मालिक और कर्मचारियों को अपने कब्जे में लिया और फिर लूट की घटना को अंजाम दिया. शाम लगभग साढ़े 7 बजे की घटना बताई जा रही है. हथियार के साथ तीन की संख्या में आये अज्ञात बदमाशों ने इस घटना को अंजाम दिया है.
दुकान मालिक ने फर्स्ट बिहार को बताया कि लुटेरे दुकान में ग्राहक बन कर आये थे. लुटेरों ने आभूषण दिखाने को कहा. जब उन्हें दिखाने के लिए सोने की चेन निकाली गयी तो अपराधियों ने पिस्टल निकाल लिया. फिर सोने के आभूषण लूट लिया और वहां से निकल गये. दुकानदार ने बताया कि वे आकलन कर रहे हैं कि अपराधी कितना सोना लूट ले गये.
उधर घटनास्थल पर पहुंची कंकड़बाग थाना पुलिस ने बताया कि अपराधी कुछ सोने की चेन लेकर भागे हैं. दुकानदार से पूरे मामले की जानकारी ली जा रही है. वैसे पुलिस ने आभूषण दुकान के साथ साथ आस पास लगे सीसीटीवी कैमरे से अपराधियों की पहचान करने की भी कवायद शुरू की है.
लेकिन अहम बात ये है कि राजधानी में भी अपराधी किस कदर बेलगाम हो गये हैं. कंकडबाग का कॉलोनी मोड़ पटना के सबसे व्यस्त इलाकों में से एक है. सरेशाम अपराधी वहां कैसे लूट की घटना को अंजाम देकर आराम से निकल गये.