ब्रेकिंग न्यूज़

रामनवमी से पहले घर में लाएं ये 5 शुभ चीजें, दूर होंगे वास्तु दोष; आएगी सुख-समृद्धि रामनवमी से पहले घर में लाएं ये 5 शुभ चीजें, दूर होंगे वास्तु दोष; आएगी सुख-समृद्धि ‘पटना के गर्ल्स हॉस्टल में रहने वाली लड़कियों को देंगे मुफ्त LPG सिलेंडर’, पप्पू यादव का बड़ा एलान बिहार दिवस पर सूबे को संवारने वाले मुख्यमंत्री को बधाई, JDU महासचिव 'सेतु' ने CM नीतीश से की मुलाकात...दी शुभकामनाएं बिहार में कॉलेज के गेस्ट फैकल्टी की संदिग्ध मौत, लॉज के कमरे में मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस पटना के मुसल्लहपुर कृषि बाजार का होगा मॉडर्नाइजेशन, इतने करोड़ में तैयार होगा आधुनिक परिसर पटना के मुसल्लहपुर कृषि बाजार का होगा मॉडर्नाइजेशन, इतने करोड़ में तैयार होगा आधुनिक परिसर भूमि विवाद ने लिया खूनी रूप: 10 इंच जमीन के लिए बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, विरोध में सड़क जाम बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी सख्त: 200 भ्रष्ट अफसरों और कर्मियों की डिजिटल फाइल तैयार; SP के नेतृत्व में विशेष टीम गठित बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी सख्त: 200 भ्रष्ट अफसरों और कर्मियों की डिजिटल फाइल तैयार; SP के नेतृत्व में विशेष टीम गठित

Home / news / क्या कश्मीर से आर्टिकल 370 खत्म होने का इंतजार कर रही थीं सुषमा...

क्या कश्मीर से आर्टिकल 370 खत्म होने का इंतजार कर रही थीं सुषमा स्वराज, अपने अंतिम ट्वीट में पीएम मोदी का जताया आभार

07-Aug-2019 08:38 AM

By 5

DESK : सुषमा स्वराज का ट्विटर से अद्भुत रिश्ता था। विदेश मंत्री रहते हुए ट्विटर पर जब कभी किसी ने फरियाद लगाई तो सुषमा दीदी मदद के लिए तुरंत आगे आ गईं। यह टि्वटर ही था जिसके जरिए सुषमा स्वराज ने ना जाने कितने मामलों का संज्ञान लिया और पीड़ितों तक मदद पहुंचाई। ट्विटर से सुषमा स्वराज का ये जाने कैसा लगाव था कि अपनी अंतिम यात्रा पर निकलने से पहले उन्होंने जो आखिरी ट्वीट किया उसमें कुछ ऐसा लिख डाला जिसे लोग भुलाए ना भूलेंगे। सुषमा स्वराज ने जम्मू कश्मीर में आर्टिकल 370 खत्म किए जाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दी थी। अपने अंतिम ट्वीट में सुषमा दीदी ने लिखा कि मैं अपने जीवन में इस दिन को देखने की प्रतीक्षा कर रही थी प्रधानमंत्री जी आपका हार्दिक अभिनंदन। सुषमा स्वराज का अंतिम ट्वीट देखकर ऐसा लगता है जैसे वह या तो जम्मू कश्मीर में आर्टिकल 370 खत्म होने का इंतजार कर रही थी या फिर अपना अंतिम ट्वीट करते वक्त उन्हें इस बात का अहसास हो गया था कि अब वह लंबे सफर पर निकलने वाली हैं।