खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त
01-Jul-2023 01:00 PM
By First Bihar
PATNA : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार बढ़ता ही जा रहा है। रात का अंधेरा हो या दिल का उजाला अपराधी अपने काले कारनामों को अंजाम देने से पीछे नहीं हट रहे हैं। इन अपराधियों को अरेस्ट करने के लिए पुलिस टीम लगातार योजना बना रही है। लेकिन, इसके बाबजूद क्राइम के मामलों में कमी नजर नहीं आ रही है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला पूर्वी चंपारण से निकल कर सामने आ रहा है। जहां बदमाशों ने एक विकास मित्र की हत्या कर डाली है।
मिली जानकारी के अनुसार, पूर्वी चंपारण जिले के ढाका थाना क्षेत्र के करहिया गांव के पास बदमाशों ने एक विकास मित्र की चाकू मारकर हत्या कर दी। इस विकास मित्र की पहचान योगेंद्र मांझी के रूप में हुई है जो प्रखंड के जमुआ और गुआबारी पंचायत के प्रभार में थे। यह अपने घर जाने के लिए ढाका से बस से निकले थे। जहां बघवा पोखर के समीप बस से उतरकर पगडंडी रास्ते से अपने घर जा रहे थे। इसी बीच रास्ते में बदमाशों ने उन्हें घेर लिया और चाकू से गोदकर हत्या कर दी।
बताया जा रहा है कि, शनिवार की सुबह शौच करने गए ग्रामीणों ने उनके शव को देखा। इसकी सूचना स्वजनों को दी। जिसके बाद घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस टीम ने घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।
इधर, इस घटना से नाराज लोगों ने ढाका-घोड़ासहन मार्ग को जाम कर दिया। जिसके बाद मौके पर पहुंची सिकरहना अनुमंडल की पुलिस लोगों को समझाने में जुटी हुई है। पुलिस के तरफ से स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की जा रही है। लोगों के तरफ से इस मामले में जल्द से जल्द गिरफ़्तारी की मांग की जा रही है।