ब्रेकिंग न्यूज़

अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड

Home / news / सूर्योपासना के दूसरे दिन छठ व्रतियों ने किया खरना पूजा, 36 घंटे की...

सूर्योपासना के दूसरे दिन छठ व्रतियों ने किया खरना पूजा, 36 घंटे की निर्जला व्रत की हुई शुरुआत

06-Apr-2022 09:54 PM

By BADAL ROHAN

PATNA : लोक आस्था का महापर्व चैती छठ का आज दूसरा दिन है। खरना पूजा के साथ ही 36 घंटे के निर्जला उपवास की शुरुआत हो गयी है। खरना पूजा में रोटी के साथ-साथ दूध और गुड़ में बने खीर का प्रसाद चढ़ाया गया। 


पूजा अर्चना के बाद छठव्रति ने प्रसाद ग्रहण किया उसके बाद परिवार के सदस्यों व अन्य लोगों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। छठ व्रतियों ने अपने-अपने घरों में भगवान सूर्य की पूजा-अर्चना कर सुख समृद्धि की कामना की।


सूर्योपासना का चार दिवसीय महापर्व छठ के दूसरे दिन बुधवार को लोहंडा पूजा किया गया। छठ व्रती नदी, तालाब, कुआं आदि के पानी से पवित्र स्नान कर काफी पवित्रता के साथ भगवान भास्कर के लिए प्रसाद बनाया।


 इसे भगवान सूर्य को भोग लगाने के बाद छठ व्रतियों ने सूर्यास्त के बाद खरना किया। लोग छठ पूजा वाले घरों में जाकर प्रसाद ग्रहण किया और व्रतियों से आशीर्वाद लिया। लोक आस्था का चार दिवसीय अनुष्ठान के तीसरे दिन गुरुवार को अस्ताचलगामी सूर्य और अर्घ्य देने के बाद शुक्रवार को उदयीमान सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। 


इसके बाद पारण के साथ ही चार दिवसीय छठ अनुष्ठान का समापन होगा। छठ पूजा को लेकर पूरा माहौल भक्तिमय हो चुका है। राजधानी की पटना की हर सड़क और गली और रोशन हो चुकी है। घाटों पर साफ-सफाई को अंतिम रुप दिया जा रहा है।

 news image

news image

news image

news image

news image