ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Governor : बिहार के नए राज्यपाल बने सैयद अता हसनैन, जानिए सैन्य अधिकारी से लेकर गवर्नर बनने तक का सफर बिहार को मिला नया राज्यपाल, सैयद अता हसनैन की नियुक्ति, आरिफ़ मोहम्मद ख़ान की छुट्टी राज्यपालों का बड़ा फेरबदल: नंद किशोर यादव नागालैंड के गवर्नर, सैयद अता हसनैन बने बिहार के राज्यपाल जहानाबाद: पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, SP ने 6 थानाध्यक्ष समेत 50 पुलिसकर्मियों का किया तबादला, नीचे देखें पूरी लिस्ट.. सुपौल प्रखंड कार्यालय में DM का छापा, BDO-CO सहित कई कर्मचारी मिले गायब नीतीश के राज्यसभा जाने के फैसले से छोटी बहन इंदू नाराज, बोलीं..भईया बिहार छोड़ेंगे तो बहुत कमी महसूस होगी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? बेतिया में साइबर ठगी का आरोपी गिरफ्तार, व्हाट्सएप चैट में मिला पाकिस्तान का कोड रश्मिका-विजय की रिसेप्शन पार्टी में नंगे पैर क्यों पहुंचे एक्टर राम चरण? हैरान कर देगी वजह

सुप्रीम कोर्ट ने MP के सीएम, राज्यपाल और स्पीकर को जारी किया नोटिस, फ्लोर टेस्ट पर बुधवार को होगी सुनवाई

17-Mar-2020 11:44 AM

DELHI: इस वक्त की बड़ी खबर दिल्ली से आ रही है. सुप्रीम कोर्ट ने फ्लोर टेस्ट को लेकर दायर बीजेपी की याचिका पर सुनवाई के दौरान सीएम कमलनाथ, राज्यपाल और विधानसभा के स्पीकर को नोटिस जारी किया है. 

कोर्ट ने तीनों से 24 घंटे के अंदर जवाब मांगा है. बताया जा रहा है कि एक पक्ष के नहीं होने के कारण आज फ्लोर टेस्ट पर सुनवाई नहीं हो पाई. इस पर बुधवार को सुनवाई होगी. 

शिवराज सिंह चौहान ने दायर की थी याचिका

मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान समेत 10 विधायकों ने सोमवार को  सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी. भाजपा ने दावा किया है कि कमलनाथ सरकार बहुमत खो चुकी है और कांग्रेस को सरकार चलाने का संवैधानिक अधिकार नहीं है. इस स्थिति में तत्काल विधानसभा फ्लोर टेस्ट कराया जाए.  

16  मार्च को नहीं हुआ फ्लोर टेस्ट

 कमलनाथ सरकार का 16 मार्च को विधानसभा में फ्लोर टेस्ट होना था, लेकिन कमलनाथ ने राज्यपाल को लेटर लिखा कि मौजदा हालात में  फ्लोर टेस्ट संभव नहीं है.  विधानसभा अध्यक्ष ने राज्यपाल के अभिभाषण के बाद सदन की कार्यवाही 26 मार्च तक के लिए स्थगित कर दी है. मध्यप्रदेश विधानसभा की कार्यवाही अब 26 मार्च को होगी. बता दें कि कांग्रेस के 22 विधायकों ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है. जिसके कारण कमलनाथ की सरकार अल्पमत में आ गई है और बीजेपी फ्लोर टेस्ट की मांग कर रही है.