ब्रेकिंग न्यूज़

समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच पटना में पूर्वज स्मृति समारोह का आयोजन: समाज को सशक्त बनाने के लिए पूर्वजों के आदर्शों को जीवन में उतारने का लिया संकल्प बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लूट की बाइक और अवैध हथियारों के साथ 3 शातिर अपराधी गिरफ्तार पंचायत चुनाव 2026 को लेकर बिहार के मंत्री ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले दीपक प्रकाश? पंचायत चुनाव 2026 को लेकर बिहार के मंत्री ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले दीपक प्रकाश? ‘धुरंधर 2’ फिल्म देखकर घर लौट रहे युवकों पर पुलिस का कहर, थाना प्रभारी पर दो भाईयों को रातभर पीटने का आरोप Bihar News: विक्रमशिला सेतु के समानांतर बन रहे पुल के तीन पिलर झुके, सब स्ट्रक्चर का काम ठप; निर्माण कार्य पर उठे सवाल Bihar News: विक्रमशिला सेतु के समानांतर बन रहे पुल के तीन पिलर झुके, सब स्ट्रक्चर का काम ठप; निर्माण कार्य पर उठे सवाल

Home / news / सुप्रीम कोर्ट में हाथरस भगदड़ मामले पर सुनवाई आज, सत्संग के दौरान 121...

सुप्रीम कोर्ट में हाथरस भगदड़ मामले पर सुनवाई आज, सत्संग के दौरान 121 लोगों की गई थी जान

12-Jul-2024 07:46 AM

By First Bihar

DELHI: उत्तर प्रदेश के हाथरस में पिछले दिनों सत्संग के दौरान मची भगदड़ में 121 लोगों की जान चली गई थी जबकि दर्जनों लोग घायल हो गए थे। इस भगदड़ कांड की जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की गई थी। सुप्रीम कोर्ट में आज उस याचिका पर सुनवाई होगी।


याचिका में बीते दो जुलाई को हुई भगदड़ की घटना की जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट के सेवानिवृत जज की निगरानी में पांच सदस्यीय स्पेशल कमेटी बनाने की मांग की गई है। सुप्रीम कोर्ट की वेबसाइट पर अपलोड जानकारी के मुताबिक, सीजेआई डी वाई चंद्रचूड़, जस्टिस जेबी पार्डीवाला और जस्टिस मनोज मिश्रा की बेंच इस याचिका पर आज सुनवाई करेगा।


अधिवक्ता विशाल तिवारी द्वारा दायर इस याचिका में यूपी सरकार को स्थिति की रिपोर्ट दाखिल करने और लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू करने की भी मांग शीर्ष अदालत से की गई है। सुप्रीम कोर्ट से राज्यों को निर्देश देने की अपील की गई है कि वह किसी भी धार्मिक या अन्य आयोजनों में जनता की सुरक्षा के लिए या इस तरह की किसी भी घटना को रोकने के लिए दिशा निर्देश जारी करें।