ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : बिहार की 1 करोड़ जीविका दीदियों को मिलेगा बीमा कवरेज! सिर्फ ₹20–₹436 में 4 लाख तक का फायदा बिहार में बड़ा फैसला! सरकार ने इन अफसर और कर्मचारियों के ट्रांसफर पर लगा दी रोक, अब 2027 तक नहीं होगा तबादला; जानें पूरा अपडेट BIHAR NEWS : पटना समेत बिहार में बुधवार को तेज आंधी-बारिश का अलर्ट, हवा की रफ्तार 60 किमी/घंटा तक वंदे भारत पर पत्थर मारने वाले की ट्रेन में लगे CCTV फुटेज से हुई पहचान, गिरफ्तारी के बाद नालंदा के अजय को भेजा गया फुलवारी जेल वैशाली में साली से शादी की जिद्द पर मोबाइल टावर पर चढ़ गया युवक, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा IIT बिहटा और फाउंडेशन एकेडमी विवाद, CBSE ने तत्काल प्रभाव से स्कूल की मान्यता रद्द किया...जारी हुआ आदेश प्रेमिका से बियाह नहीं होने पर प्रेमी बन गया शोले का वीरू, मोबाइल टावर पर चढ़कर बसंती से शादी की करने लगा जिद्द गर्ल फ्रेंड को बाइक सिखाना पड़ गया महंगा: 70 के स्पीड में प्रेमिका ने ट्रक को ठोका, बाल-बाल बची दोनों की जान मुजफ्फरपुर से लापता बंगाल का मजदूर 6 साल बाद पुणे में मिला, पुलिस ने ऐसे सुलझाई गुत्थी लखीसराय DM मिथिलेश मिश्र का तबादला, ADM नीरज कुमार को मिला अतिरिक्त प्रभार

Home / news / सुपौल पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 7 साल से फरार कुख्यात प्रिंस यादव...

सुपौल पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 7 साल से फरार कुख्यात प्रिंस यादव गिरफ्तार

23-Jun-2022 04:13 PM

By SANT SAROJ

SUPAUL: सुपौल पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. पिछले सात साल से फरार चल रहे कुख्यात अपराधी प्रिंस कुमार यादव को गिरफ्तार कर लिया है. इस दौरान अपराधी के साथ से तीन अन्य लोग और 2 देशी कट्टा, 3 मोबाइल, 2 जिंदा कारतूस औऱ 16 हजार 3 सौ रुपये नकद बरामद किया गया है. 


मामले की जानकारी देते हुए त्रिवेणीगंज एसडीपीओ गणपति ठाकुर बताया कि प्रिंस यादव नाम का कुख्यात लुटेरा लगभग पिछले सात वर्षों से फरार चल रहा था. यह DIG शिवदीप लांडे के टॉप टेन मोस्टवांटेड अपराधकर्मियों की लिस्ट में भी शामिल था. यह फरार रहकर आपराधिक घटनाओं को अंजाम देता था. 


पुलिस ने बताया कि बीते रात सूचना मिली थी कि कुख्यात अपराधी प्रिंस कुमार त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के लक्ष्मीनिया गांव अपने घर आने वाला है. इसके बाद आनन-फानन में थानाध्यक्ष संदीप कुमार सिंह के नेतृव में टीम का गठन किया गया. पुलिस की टीम ने सुबह तकरीबन साढ़े तीन बजे उसके घर पर छापामारी की. 


पुलिस की छापेमारी में कुख्यात प्रिंस यादव को उसके तीन सहयोगी के साथ गिरफ्तार कर लिया. इस दौरान उसके पास से 2 आर्म्स, 2 जिंदा कारतूस, 3 मोबाइल औऱ 16 हजार 3 सौ नकद रुपये बरामद किया गया. गिरफ्तारी के बाद अपराधी को रिमांड किया जाएगा।


पुलिस ने कुख्यात अपराधी प्रिंस कुमार के साथ गिरफ्तार उसके तीन सहयोगी की भी जानकारी निकाल ली है. आरोपी की पहचान लक्ष्मीनिया निवासी के प्रशांत कुमार, छातापुर थाना क्षेत्र के मोहम्मदगंज निवासी प्रवेश कुमार यादव औऱ मधेपुरा जिले के भतनी ओपी थाना क्षेत्र के पुष्पेष कुमार के रूप में हुआ है.