सेना में शामिल होने का सुनहरा मौका: अग्निवीर भर्ती 2026 में 25,000+ बंपर वैकेंसी, जानिए पूरी डिटेल Bihar Politics : 'नीतीश कुमार का कार्यकाल हमेशा से बेदाग रहा...', बोले अमित शाह- केंद्र आने से बिहार और देश दोनों को होगा फायदा नीतीश कुमार के फैसले से पैतृक गांव कल्याण बिगहा के लोगों में भारी नाराजगी, BJP को दे दी यह बड़ी चेतावनी नीतीश कुमार के फैसले से पैतृक गांव कल्याण बिगहा के लोगों में भारी नाराजगी, BJP को दे दी यह बड़ी चेतावनी UPI पेमेंट में बड़ा बदलाव: अब UPI ID या मोबाइल नंबर डालकर नहीं कर पाएंगे भुगतान, जानें नया तरीका BIHAR NEWS : बिहार में BJP का उदय ! पढ़िए JDU के आगे 'सीनियर' बनने की पूरी टाइमलाइन; कब कैसे बदली रणनीति MPs Salary: राज्यसभा सांसदों को मिलती है कितनी सैलरी? जानिए सुविधाएं और उनके अधिकार BIHAR NEWS : बिहार के नए युग की नई तस्वीर ! CM आवास के इस फोटो में छिपा बड़ा संदेश, जानिए क्या है इसके राजनीतिक मायने नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर आया चिराग पासवान का रिएक्शन, जानिए.. क्या बोले LJP(R) चीफ? नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर आया चिराग पासवान का रिएक्शन, जानिए.. क्या बोले LJP(R) चीफ?
23-Nov-2020 06:43 PM
SUPAUL : जिले के हुलास गांव से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है. ससुराल से दहेज़ में बाइक नहीं मिलने के कारण एक पति ने अपनी पत्नी का मर्डर कर दिया. फिर उस सनकी पति ने खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली. इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई है. घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है. सुपौल पुलिस इस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.
घटना सुपौल जिले के राघोपुर थाना इलाके की है. जहां हुलास गांव में ससुराल से बाइक नहीं मिलने से नाराज पति ने पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी और फिर खुद को भी गोली मारकर सुसाइड कर लिया. बताया जा रहा है कि हुलास गांव के वार्ड नंबर 7 में रहने वाले मोहन कामत की बेटी सोनी देवी की शादी साल 2018 में सुपौल के सदर थाना क्षेत्र के भेलाही गांव के रहने वाले चंदन कामत से हुई थी.
मृतका सोनी की मां ने बताया कि सोनी के पिता पंजाब में रहकर मजदूरी करते हैं और घर पर सोनी उसकी मां और एक छोटा भाई रहता था. शादी में बकाया मोटरसाइकिल नहीं मिलने से नाराज सोनी के पति चंदन ने रविवार की देर रात ससुराल पहुंचकर मोटरसाइकिल की मांग करने लगा, जिस पर उससे कहा कि सोनी के पापा आ रहे हैं. इस बार जरूर मोटरसाइकिल दे देंगे. लेकिन चंदन मोटरसाइकिल नहीं मिलने से आक्रोशित हो गया और अपने कमर से पिस्तौल निकालकर अपनी पत्नी पर गोली चला दी. गोली सोनी के कनपटी पर जा लगी. गोली लगते ही सोनी की मौके पर ही मौत हो गई.
इस घटना के बाद हल्ला होने पर चंदन वहां से फरार हो गया. हालांकि सूचना मिलते ही राघोपुर थाना की पुलिस चंदन कामत को खोजते हुए सुपौल के भेलाही उसके घर तक पहुंची. लेकिन भेलाही उसके घर पर सभी लोग फरार हैं. वहीं कुछ घंटे बाद ही लड़की के घर से कुछ दूरी पर एक शव मिलने की सूचना मिली जब उसकी पहचान की गई तो वह चंदन कामत का ही शव निकला. उसे भी गोली लगी थी और पिस्टल उसके हाथ में ही था.
सुपौल के एसपी मनोज कुमार ने बताया कि पुलिस ने दोनों के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सुपौल भेज दिया है और मामले की तहकीकात में जुट गई है. पत्नी की गोली मारकर हत्या करने के बाद पति ने खुद को भी गोली मार ली. अनुसंधान के बाद ही मामला पूरी तरह स्पष्ट हो पायेगा.