ब्रेकिंग न्यूज़

सुपौल में LIC एजेंट ने लाइसेंसी गन से खुद को मारी गोली, इलाके में सनसनी प्रेमिका के साथ पार्क में बैठे प्रेमी को डायल 112 की टीम ने पकड़ा, महिला सिपाही पर 5 हजार रूपये मांगने का आरोप मुजफ्फरपुर बड़गांव झड़प मामले में पियर थानाध्यक्ष रजनीकांत सस्पेंड, एसएसपी की बड़ी कार्रवाई बेगूसराय में NH-31 पर भीषण हादसा, ई-रिक्शा को बचाने में मिनी बस पलटी, एक दर्जन लोग घायल मुजफ्फरपुर में जिला कृषि पदाधिकारी 50 हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, विशेष निगरानी टीम की बड़ी कार्रवाई क्या सच में नीट छात्रा के भाई को उठा ले गई CBI? फर्स्ट बिहार के जरिए जानिए क्या है इसकी असली हकीकत; आखिर क्यों जहानाबाद पहुंची थी केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो की टीम बिहटा में नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज का कार्यक्रम, शिक्षाविद MM सिंह ने छात्रों को दिये सफलता के मंत्र EDUCAMY पटना से JEE MAINS का Bihar State Topper, पटना में रहकर IIT-JEE की तैयारी करने वाले छात्रों में TOP बड़ी जालिम है ये शराब: NDA विधायक ने विधानसभा में उठाई शराबबंदी कानून की समीक्षा की मांग, जेडीयू ने कहा-दिल्ली चले जाइये, वहां चालू है Bihar Road Project: सिलिगुड़ी-गोरखपुर सिक्स लेन एक्सप्रेस-वे के लिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया हुई तेज, फिजिकल वेरिफिकेशन शुरू

अयोध्या में साधु ने काट डाला अपना हाथ, कहा-बिहार में भ्रष्टाचार है, मुख्यमंत्री भी नहीं सुनते

अयोध्या में साधु ने काट डाला अपना हाथ, कहा-बिहार में भ्रष्टाचार है, मुख्यमंत्री भी नहीं सुनते

03-Oct-2022 05:24 PM

DESK: बिहार में रहने वाले एक साधु ने अयोध्या में अपना हाथ काट काट डाला। सरयू नदी के तट पर स्नान किया फिर पूजा पाठ करने के बाद धारदार हथियार से पंजा अलग कर दिया। जिसके बाद वह जमीन पर गिर पड़ा। खुन से लथपथ साधु विमल मंडल को आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया। इस दौरान साधु ने कहा कि वह बिहार में व्याप्त भ्रष्टाचार से परेशान है। 15 मार्च को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से वह मिला था और भ्रष्टाचार पर काबू पाने की मांग की थी लेकिन उसकी बातें सुनी नहीं गयी। जिसके बाद उसने यह कदम उठाया। साधु का कहना है कि बिहार में भ्रष्टाचार का बोलबाला है खुद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी नहीं सुनते है।


साधु विमल मंडल बिहार के अररिया जिले का रहने वाला है। उसकी बातों में कितनी सच्चाई है इसकी जांच अयोध्या पुलिस ने शुरू कर दी है। नयाघाट चौकी इंचार्ज विजयंत मिश्रा ने बताया कि साधु की नाराजगी बिहार सरकार से है। उसका कहना था कि बिहार में भ्रष्टाचार को लेकर वह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से भी मिल चुका है लेकिन उसकी बात को तवज्जों नहीं दी गई।


साधु कहता है कि वो समाजसेवी है और बिहार का रहने वाला है। बिहार के भ्रष्टाचार को लेकर वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी चिट्ठी लिख चुका है। जिसमें उसने यह भी लिखा था कि यदि एक अक्टूबर तक बिहार के भ्रष्टाचार को सार्वजनिक नहीं किया गया तो वह अपना हाथ काट लेगा। सोमवार को वह सरयू नदी के तट पर नहाने के लिए पहुंचा जहां स्नान करने के बाद पूजा-अर्चना किया उसके बाद धारदार हथियार से अपने हाथ के पंजे को अलग कर दिया। 


साधु के इस कदम से लोग भी हैरान हैं। फिलहाल इस पूरे मामले की जांच की जा रही है। इस पूरे मामले को तंत्र-मंत्री से भी जोड़कर देखा जा रहा है क्योंकि आज महाअष्टमी है और आज के दिन उसने अपने हाथ का पंजा काट लिया। पुलिस हरेक बिन्दुओ की जांच कर रही है।