मोतिहारी जहरीली शराबकांड में अब तक 8 लोगों की मौत, मैथनॉल वाली दारू पीने से गई जान! मोतिहारी में एक्साइज और पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 24 घंटे में जहरीली स्प्रिट की बरामदगी, तस्करों पर शिकंजा नीतीश कुमार दे सकते हैं इस्तीफा!..14 अप्रैल को नए CM के शपथग्रहण की चर्चा तेज झारखंड रवाना हुए तेजस्वी यादव, बिहार की कानून व्यवस्था पर साधा निशाना वैशाली में डायल 112 की टीम पर कार्रवाई: घूस मांगने और मारपीट मामले में पुलिस कर्मी सस्पेंड, काम से हटाये गये 2 होमगार्ड जवान मुंगेर में भूमि सुधार जनकल्याण संवाद: उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने भ्रष्टाचार पर सख्त रुख दिखाया, कहा..अब किसी का भौकाल नहीं चलेगा वैशाली में जमीन मापी के दौरान बवाल, सीओ और पुलिस के सामने दो पक्षों में हिंसक झड़प, 15 लोग घायल पटना में फर्जी ‘लॉयर’ गिरोह का पर्दाफाश, 39 नकली मोहर के साथ 3 गिरफ्तार बेगूसराय में STF-अपराधियों के बीच मुठभेड़, 6 गिरफ्तार, एक बदमाश को लगी गोली बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ाया जाएगा सुरक्षा का पाठ, बच्चों को दी जाएगी स्पेशल ट्रेनिंग; आपदा से निपटने के लिए होंगे ट्रेंड
13-Sep-2022 08:39 PM
PATNA: अल्प वर्षापात के कारण उत्पन्न संभावित सुखाड़ की स्थिति का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने हवाई सर्वे कर पटना, जहानाबाद, औरंगाबाद, गया, नवादा जिले में अल्प वर्षापात के कारण उत्पन्न स्थिति का जायजा लिया और अधिकारियों को कई आवश्यक निर्देश भी दिये।
मुख्यमंत्री ने प्रथम चरण में जहानाबाद, गया, औरंगाबाद एवं नवादा जिले के क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। इस क्रम में जहानाबाद जिले के मोदनगंज, घोसी, मखदुमपुर, गया जिले के टेकारी, कोच, अमास, गुरूआ गया टाउन, मोहनपुर टनकुप्पा, वजीरगंज, औरंगाबाद जिले के गोह, रफीगंज, मदनपुर तथा नवादा जिले के मेसकौर, हिसुआ एवं नारदीगंज प्रखंड का हवाई सर्वेक्षण कर अल्प वर्षापात के कारण उत्पन्न संभावित सुखाड़ की स्थिति का बारीकी से जायज लिया। हवाई सर्वेक्षण के क्रम में मुख्यमंत्री ने नवादा जिले के फुलवरिया डैम के जलस्तर का भी अवलोकन किया।
मुख्यमंत्री ने दूसरे चरण में पटना जिले के मोकामा टाल, बख्तियारपुर टाल, फतुहा टाल एवं अन्य टाल क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया और वहाँ के जलस्तर की स्थिति का जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने हवाई सर्वेक्षण के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिया कि अल्प वर्षापात के कारण उत्पन्न स्थिति के कारण सभी प्रभावित जिलों के प्रखण्ड, पंचायत एवं गांव स्तर तक शीघ्र सुखाड़ की स्थिति का ठीक से आंकलन करायें और किसानों को सहायता देने के लिए पूरी तैयारी रखें।
पटना, जहानाबाद, औरंगाबाद, गया, नवादा जिले में अल्प वर्षापात के कारण उत्पन्न स्थिति का हवाई सर्वेक्षण कर जायजा लिया। प्रभावित जिलों के प्रखण्ड एवं पंचायत स्तर तक सुखाड़ की स्थिति का आंकलन कराने और किसानों को सहायता देने हेतु पूरी तैयारी करने का निर्देश दिया।
हवाई सर्वे के दौरान कृषि विभाग के सचिव एन० सरवन कुमार, आपदा सह जल संसाधन विभाग के सचिव संजय कुमार अग्रवाल एवं मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह मौजूद थे।