अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
18-Oct-2022 05:42 PM
By RANJAN
KAIMUR: कैमूर जिले के मोहनियां स्थित डाकबंगला परिसर में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में जेडीयू संसदीय बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने बड़ा बयान दिया है। सुधाकर सिंह द्वारा अफसरशाही हावी होने और मंत्रियों की स्थिति चपरासी जैसे होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि ये लोगों के अंदर के आत्मविश्वास की बात है। कुछ लोग बाघ को देखकर भी भीड़ जाते हैं तो कुछ लोग बिल्ली को देख घबरा कर भाग जाते हैं। किसी के अंदर का विश्वास टैबलेट खिलाने से वापस नहीं आएगा। इसलिए इसे हम तबज्जों नहीं देते।
जदयू के संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने मोहनिया में पत्रकारों से वार्ता के दौरान सुधाकर सिंह के मामले पर कहा यह मानव के आंतरिक बनावट की स्थिति के ऊपर निर्भर करता है। हनुमान के बारे में सभी लोग जानते हैं कि वह ताकतवर थे लेकिन उनको भी एहसास कराना पड़ा था कि आप ताकतवर हैं। तब वह उस जगह पर पहुंचे। आपके आत्मविश्वास से यह साबित होता है कि हम कितने मजबूत हैं और किसी समस्या को कैसे दूर कर सकते हैं और उसे जूझ सकते हैं।
कुशवाहा आगे कहते हैं कि कुछ लोग मन के कमजोर होते हैं तो समस्या देखकर कहते हैं कि अरे बाप रे बाप कितनी बड़ी समस्या है। यह अंदर की समस्या है कि कुछ लोग बाघ को देखकर भी भीड़ जाता है तो कोई बिल्ली को देखकर घबरा जाते हैं। कहने लगते है कि बहुत बड़ी समस्या है और भाग जाते है। हर आदमी का अपना अपना विश्वास है, यह कोई दवाई देने की चीज नहीं है कि दवाई देकर किसी के विश्वास को बढ़ा दिया जाए। क्या कीजिएगा यह व्यक्तिगत मामला है ।