Bihar Board 10th Result 2026 : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट को लेकर बड़ा अपडेट! क्या आज आएगा मैट्रिक का परिणाम? जानें पूरी डिटेल Bihar NH Projects : 26 हाईवे प्रोजेक्ट पर संकट! इस डेट तक मंजूरी नहीं तो सब रद्द, केंद्र की बड़ी चेतावनी Bihar News: अब 37 लाख की लग्जरी गाड़ी से चलेंगे मंत्री जी ! अफसरों की सवारी भी हुई अपग्रेड; पढ़िए क्या है पूरी खबर Bihar News : 20 दिन की चुप्पी के बाद CBI पर कोर्ट सख्त, अब दिल्ली से होगी मॉनिटरिंग! नीट छात्रा केस में बड़ा ट्विस्ट BPSC latest news : BPSC में बड़ा डिजिटल धमाका! ब्लॉकचेन में लॉक होंगी कॉपियां-मार्कशीट, पेपर लीक पर लगेगा ब्रेक Bihar News: राज्यसभा जाने के बाद नितिन नवीन आज देंगे विधायक पद से इस्तीफा! बांकीपुर सीट पर उपचुनाव की आहट तेज Railway News : बिहार को रेलवे की बड़ी सौगात! पटना-अहमदाबाद समेत 3 नई ट्रेनों को मंजूरी, यात्रियों की बढ़ेगी सुविधा Patna Airport : पटना एयरपोर्ट से बड़ा बदलाव! इस शहर के लिए पहली सीधी फ्लाइट शुरू, 4 साल बाद रात में फिर से उड़ान सेवा बहाल Bihar weather update : बिहार में आंधी-बारिश का तांडव! 34 जिलों में तबाही, 70 किमी/घंटा हवा से फसलें बर्बाद, बिजली गुल बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी
25-Feb-2024 09:39 AM
By First Bihar
PATNA : बिहार शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक पिछले कुछ दिनों से सदन से लेकर सड़क तक चर्चा का विषय बने हुए थे। अब केके पाठक शिक्षा विभाग की ओर से जारी दो नोटिफिकेशन की वजह से चर्चा में आ गए हैं। इस बार क के पाठक के आदेश के बाद जिलों में तैनात शिक्षा पदाधिकारियों की पोस्टिंग और पद में बड़ा उलटफेर किया है। इसकी अधिसूचना शिक्षा विभाग के निदेशक सुबोध कुमार चौधरी की ओर से जारी की गई है। लेकिन, सबसे बड़ी बात है कि इस लिस्ट में तीन शिक्षा पदाधिकारियों को डिमोट किया गया है यानी इनलोगों का डिमोशन हुआ है।
शिक्षा विभाग द्वारा अधिसूचना के मुताबिक बांका, लखीसराय और बेगुसराय के जिला शिक्षा पदाधिकारियों (DEO) को डिमोट कर दिया गया है। विभाग ने उनके डिमोशन के लिए जारी आदेश में प्रशासनिक कारणों का हवाला देते हुए उन्हें जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (DPO) के पद पर पदस्थापित किया गया है।जिला शिक्षा पदाधिकारी (DEO), बांका के पद पर पदस्थापित पवन कुमार को अपने ही वेतनमान में अगले आदेश तक जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (DPO) पूर्वी चम्पारण (मोतिहारी) के पद पर पदस्थापित किया गया है।
इसके साथ ही जिला शिक्षा पदाधिकारी (DEO),लखीसराय के पद पर पदस्थापित विमलेश कुमार चौधरी को अगले आदेश तक जिला कार्यक्रम पदाधिकारी(DPO), मधुबनी के पद पर पदस्थापित किया गया है। जबकि जिला शिक्षा पदाधिकारी (DEO), बेगूसराय के पद पर पदस्थापित शर्मिला राय को अगले आदेश तक जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (DPO) , भोजपुर, आरा के पद पर पदस्थापित किया गया है।
उधर, पटना के जिला शिक्षा पदाधिकारी (DEO) अमित कुमार को हटा दिया गया है। उनकी जगह पूर्वी चंपारण में रहे संजय कुमार 1 को पटना का जिला शिक्षा पदाधिकारी बनाया गया है। अब अमित कुमार की तैनाती कटिहार के डीइओ के पद पर की गयी है। इसके साथ ही सुपौल के डीइओ सुरेंद्र कुमार को औरंगाबाद का डीइओ बनाया गया है। इसके साथ ही किशनगंज के सुभाष कुमार गुप्ता को गोपालगंज का डीइओ बनाया गया है। अररिया के राज कुमार को नालंदा का डीइओ बनाया गया है।