ब्रेकिंग न्यूज़

हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई बिहार में रामनवमी पर दरिंदगी: 5 साल की मासूम से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार तेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीर पटना में बड़े ड्रग्स रैकेट का खुलासा: 25 करोड़ की स्मैक के साथ दो स्मगलर अरेस्ट, सूखे नशे के कारोबार में पुलिस के दो जवान भी शामिल

Home / news / सुभाष यादव को ED ने किया गिरफ्तार, बोले BJP सांसद। ... जो...

सुभाष यादव को ED ने किया गिरफ्तार, बोले BJP सांसद। ... जो जैसा करेगा- वैसा भरेगा, नए कानून से सभी को होगी सजा

10-Mar-2024 10:58 AM

By First Bihar

PATNA : जांच एजेंसी ED ने 8 घंटे के मैराथन रेड और विभिन्न ठिकानों से 2 करोड़ कैश के साथ बेनामी संपत्ति के सबूत मिलने के बाद बालू कारोबारी और आरजेडी नेता सुभाष यादव को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी सुभाष यादव को राजद सुप्रीमो लालू यादव का करीबी बताया जाता है। अहले सुबह कोर्ट में पेश करने के बाद उसे बेऊर जेल भेज दिया गया है। इसके बाद अब इस मामले में भाजपा के सांसद और पूर्व बिहार प्रदेश अद्यक्ष संजय जायसवाल ने अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है। 


संजय जायसवाल ने कहा कि-  जो गलत करेगा उसे भुगतना तो होगा ही, इसमें नया क्या है। अब ये तो तय है कि किसी दूसरे के संपत्ति को कब्जा कर उसे एक नंबर करने का काम, बालू के जरिए लोगों को गुमराह करने का काम सुभाष यादव जैसे लोग करते हैं। तो वह फसेंगे ही इसमें कुछ कहने के लिए क्या रह गया।


इसके आगे भाजपा नेता ने कहा कि- शराब माफिया, बालू माफिया और जमीन माफिया ये तीनों लोग मिलकर बिहार को बर्बाद कर रहे हैं। ऐसे में इस सरकार के तहत सभी लोगों को सजा मिलेगी। जो जैसा कर्म करेगा वह वैसा फल भरेगा। बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा के तरफ से नया कानून बना है। वह कानून बेहद जरूरी था। अब ऐसे लोग को सजा तो मिलेगी ही। 


उधर, एनडीए में सीट बंटवारे को लेकर फंसी पेंच पर कहा कि - सीट बंटवारा को लेकर कहीं कोई नाराजगी नहीं है। इसको लेकर एक नियमावली होती है उसी के तहत काम किया जा रहा है। हम लोग सभी लोग एक साथ हैं कहीं कोई नाराज नहीं है। तय करने में समय लगता है। हम लोग पांच दल हैं तो पांचो दल अपनी अपनी बात रखनी है तो थोड़ा समय तो लगेगा।