BIHAR NEWS : बख्तियारपुर-ताजपुर फोरलेन का काउंटडाउन शुरू! इस दिन से दौड़ेंगी गाड़ियां, 65% काम पूरा Bihar News : अब छुट्टी में भी होगी रजिस्ट्री! बिहार में 26, 29 और 31 मार्च को खुलेंगे रजिस्ट्रेशन ऑफिस, लोगों को बड़ा फायदा बिहार से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की तैयारी पूरी: पटना और गया से कई देशों के लिए विमान सेवा जल्द Bihar news : बिहार के इस जिले में सुबह -सुबह पुलिस एनकाउंटर! फायरिंग के बाद दो बदमाश ढेर, पैर में गोली लगते ही दबोचे गए बिहार में बिजली दरों में बड़ा बदलाव: 1 अप्रैल से लागू होगा टाइम ऑफ डे (TOD) टैरिफ, दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली 25 से 29 मार्च तक पटना में सबसे बड़ी चेस रेटिंग प्रतियोगिता, रूस-जिंबाब्वे और नेपाल के दिग्गज खिलाड़ी हो रहे शामिल भतीजे ने पैर छुकर आशीर्वाद लिया तो नरम हो गये पशुपति पारस, कहा..खून का रिश्ता कभी समाप्त नहीं हो सकता बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, पूर्व मंत्री के करीबी की गोली मारकर हत्या, रोते हुए BJP नेता ने की कार्रवाई की मांग बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान
18-Dec-2024 01:45 PM
By First Bihar
PATNA: राजधानी पटना की सड़कों पर एक बार फिर से बड़ी संख्या में बीपीएससी अभ्यर्थी (BPSC CANDIDATE) उतरे हैं और गर्दनीबाद धरनास्थल पर हाथों में पोस्टर और तख्तियां लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी (PROTEST) कर रहे हैं। हाल ही में संपन्न हुए बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की 70वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा (70th BPSC exam) में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए प्रदर्शनकारी पूरी परीक्षा को रद्द (cancellation of exam) करने की मांग कर रहे हैं।
दरअसल, BPSC की 70वीं परीक्षा के दौरान पटना के बापू परीक्षा केंद्र पर पेपर लीक होने की अफवाहें उड़ी थीं। इस मामले में आयोग ने इस केंद्र पर हुई परीक्षा को रद्द कर दिया था, लेकिन छात्रों की मांग है कि पूरी परीक्षा को रद्द किया जाए। अपनी मांगों के समर्थन में बुधवार की सुबह से ही में पटना में बड़ी संख्या में छात्र पर प्रदर्शन कर रहे हैं।
प्रदर्शनकारी छात्रों का मानना है कि एक ही परीक्षा के लिए अलग-अलग केंद्रों पर अलग-अलग परीक्षाएं आयोजित करना उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि सभी परीक्षार्थियों को समान अवसर मिलना चाहिए। छात्रों ने ‘शिक्षा का सत्याग्रह’ नाम से इस आंदोलन को शुरू किया है।
प्रदर्शन में शामिल एक छात्र ने बताया, "मेरा परीक्षा केंद्र कटिहार था। हमारी मांग है कि पूरी परीक्षा को रद्द किया जाए और दोबारा आयोजित किया जाए। हम यह कैसे मानें कि अगली परीक्षा में सवाल आसान या मुश्किल पूछे जाएंगे?" एक अन्य छात्र ने कहा, "हम सभी परीक्षार्थी समान हैं। हमें समान अवसर मिलना चाहिए। एक ही परीक्षा के लिए अलग-अलग नियम नहीं होने चाहिए।"
फर्स्ट बिहार के लिए पटना से सदन सिंह की रिपोर्ट..