समस्तीपुर: प्रोपर्टी डीलर गणेश सहनी हत्याकांड का खुलासा, 6 लेन के जमीन को लेकर हुआ था विवाद, आरोपी गिरफ्तार नौनिहालों के भविष्य के साथ खिलवाड़? बच्चों को पढ़ाने की बजाय स्कूल में चटाई बिछाकर सोते नजर आए मास्टर साहब, वीडियो हो गया वायरल चलती ट्रेन में महिला ने दिया बच्ची को जन्म, झाझा स्टेशन पर 45 मिनट रुकी साउथ बिहार एक्सप्रेस समस्तीपुर में सहायक काराधीक्षक की पत्नी का फंदे से लटका मिला शव, मायके वालों ने दहेज हत्या का लगाया आरोप समस्तीपुर में महिला समेत दो को मारी गोली, भीड़ की पिटाई के बाद घायल अपराधी सन्नी पासवान की मौत आरा में करोड़ों की टैक्स चोरी का खुलासा, 3 कपड़ा कारोबारियों पर GST की रेड पटना में गोल का मेगा मोटिवेशनल सेमिनार, 1000+ छात्रों ने सीखा NEET-JEE क्रैक करने का मंत्र दरभंगा में बच्ची से रेप-हत्या मामला: पीड़ित परिवार से मुलाकात के बाद बोले प्रशांत किशोर, कहा..बिहार में अधिकारियों का जंगलराज बिहार में फार्मर रजिस्ट्री ने पार किया 40 लाख का आंकड़ा, 47.8% लक्ष्य पूरा Rajpal Yadav: जेल में बंद एक्टर राजपाल यादव, घर में हो रही जश्न की तैयारी; क्या है वजह?
14-Apr-2020 07:57 AM
PATNA: बिहार से जाकर हजारों छात्र राजस्थान के कोटा में पढ़ाई कर रहे हैं लेकिन इस संकट की घड़ी में राजस्थान सरकार वहां पढ़ाई कर रहे छात्रों को बिहार भेज रही है. वह भी ऐसे वक्त में जब कोटा में 40 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले है. ऐसे में बिहार में और संक्रमण का खतरा है.
सरकार ने जताई नाराजगी
बिहार सरकार ने राजस्थान के फैसले पर नाराजगी जताई है. मुख्य सचिव दीपक कुमार ने इसको लेकर केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला को पत्र लिखकर कोटा जिला अधिकारी के इस फैसले का कड़ा विरोध किया है और कहा है कि गृह मंत्रालय को राजस्थान सरकार को लॉकडाउन का सख्ती से पालन करने का आदेश देना चाहिए. मुख्य सचिव ने यह भी कहा कि इस तरह के फैसला देने वाले कोटा के डीएम को फटकार लगानी चाहिए. कोटा में करीब 40 कोरोना संक्रमित मरीज है. ऐसे में वहां के डीएम बड़ी तादाद में निजी गाड़ियों के लिए पास जारी कर बिहार के छात्रों को भेज रहे है.
आने वाले को किया जाएगा क्वॉरेंटाइन
मुख्य सचिव ने कहा कि कहा कि जो भी कोटा में पढ़ाई करने वाले छात्र वापस बिहार आते हैं तो परिजनों को साथ उनको 14 दिन के लिए क्वॉरेंटाइन किया जाएगा. बता दें कि दो दिन पहले ही कोटा से कई छात्र पूर्णिया पहुंचे थे. जैसे ही स्वास्थ्य विभाग की टीम को सूचना मिली तो वह सभी छात्रों को 14 दिन के लिए क्वॉरेंटाइन कर दिया. कोटा से आने वाले छात्रों परमिशन दिया गया था.