ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार के 71 हजार से अधिक स्कूलों में लागू होगी नई व्यवस्था, 1.33 करोड़ बच्चों का A से E तक ग्रेडिंग बिहार के 71 हजार से अधिक स्कूलों में लागू होगी नई व्यवस्था, 1.33 करोड़ बच्चों का A से E तक ग्रेडिंग बरेली की 'लेडी सिंघम' अंशिका वर्मा संग शादी रचाएंगे संभल के 'दबंग' SP केके बिश्नोई, राजस्थान में होंगे सात फेरे, जानिए इनकी कहानी Bihar Crime News : सिविल कोर्ट के वकील पर जानलेवा हमला, केस विवाद में अपराधियों ने चाकू से किया वार प्लीज पास कर देना, फेल हुई तो घर वाले…, मैट्रिक-इंटर की कॉपियों में छात्रों का उत्तर पढ़कर टीचर हैरान भारत के पास बचा है और कितना पेट्रोल-डीजल? किल्लत की अफवाहों पर केंद्र सरकार का जवाब भारत के पास बचा है और कितना पेट्रोल-डीजल? किल्लत की अफवाहों पर केंद्र सरकार का जवाब Bihar news : बिहार की राजनीति में बेटों की विरासत, Nitish Kumar से Lalu Yadav तक; पढ़िए बाकियों के नाम Bihar News: तेज रफ्तार कार ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, तीन युवक की मौत; एक की हाल ही में हुई थी शादी Bihar News: तेज रफ्तार कार ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, तीन युवक की मौत; एक की हाल ही में हुई थी शादी

बेगूसराय सदर अस्पताल में हड़ताल पर ‘धरती के भगवान’, इलाज के लिए मरीज हलकान

23-Aug-2019 11:45 AM

By 13

BEGUSARAI: बेगूसराय सदर अस्पताल में दो दिनों से डॉक्टरों की हड़ताल है, लिहाजा मरीज हलकान हैं. डॉक्टरों की हड़ताल से मरीज इलाज के लिए दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर हैं. दरअसल 20 अगस्त को ओपी क्षेत्र के तेलिया पोखर में डूबकर एक युवक की मौत हो गई थी. युवक के पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में ज्यादा मात्रा में शराब पीने की बात सामने आई थी. जिसके बाद मृतक के परिजनों ने इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए सदर अस्पताल में जमकर बवाल काटा था. गुस्साए लोगों ने एक घंटे तक अस्पताल का मुख्य द्वार बंदकर हंगामा और प्रदर्शन किया था. नगर थाना में डॉक्टर के खिलाफ मामला भी दर्ज कराया गया. जिसके विरोध में दो दिनों से सदर अस्पताल के सभी डॉक्टर्स हड़ताल पर है. हड़ताल के कारण इलाज के लिए सदर अस्पताल आए मरीजों को बैरंग वापस लौटना पड़ रहा है. बेगूसराय से जितेंद्र की रिपोर्ट