सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर
26-Feb-2020 09:03 PM
By saif ali
MUNGER : बिहार में जहां एक ओर बढ़ती आपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है. वहीं दूसरी ओर पुलिस अपराधियों पर नकेल कसने में भी जुटी हुई है. इसी कड़ी में मुंगेर पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है. पुलिस ने 50 हजार रुपये के इनामी अपराधी को धर दबोचा है. जो कई दिनों से पुलिस की पकड़ से फरार चल रहा था.
घटना मुंगेर जिले के असरगंज थाना इलाके की है. जहां आशा जोरारी का रहने वाला कुख्यात अपराधी मनोज पासवान को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है. मंजर पुलिस कई दिनों से मनोज पासवान को तलाश रही थी. जिसके ऊपर 5 आपराधिक मामले दर्ज हैं. मुंगेर पुलिस की अनुशंसा पर राज्य पुलिस मुख्यालय ने मनोज पासवान की गिरफ्तारी पर पचास हजार रुपए का इनाम रखा था. मुंगेर एसटीएफ अभियान दल ने हरियाणा के सोनीपत से उसे गिरफ्तार किया है. एसटीएफ को सूचना मिली थी कि इनामी अपराधी मनोज पासवान हरियाणा के सोनीपत में छिपा हुआ है.
एसटीएफ ने हरियाणा पुलिस की मदद से सोनीपत में छापामारी कर इनामी अपराधी को गिरफ्तार किया है. उसे मुंगेर लाया गया है. गिरफ्तार अपराधी को असरगंज थाना के हवाले किया गया है. उसके खिलाफ 5 आपराधिक मामलों में कुर्की जब्ती की कार्रवाई भी की गई थी. पिछले 3 सालों से वह लगातार फरार चल रहा था तथा उसकी गिरफ्तारी के लिए कई बार छापामारी की गई थी. इसी जनवरी महीने में पुलिस अधीक्षक लिपि सिंह की अनुशंसा पर मनोज पासवान की गिरफ्तारी के लिए पचास हजार रुपए की पुरस्कार राशि मुख्यालय द्वारा तय की गई थी. असरगंज थानाध्यक्ष को गिरफ्तार अपराधी के खिलाफ आरोप पत्र समर्पित करने का निर्देश दिया गया है.