BIHAR EDUCATION NEWS : बिहार में स्कूलों में जल्द इस पोस्ट पर आने वाली है बहाली, मंत्री ने दिया अपडेट; जानिए क्या होगी आहर्ता BIHAR NEWS : बिहार विधानसभा में अशोक चौधरी और भाई वीरेंद्र के बीच भिडंत, रामविलास पासवान को लेकर सदन में हंगामा Fake Currency Case : 'लादेन' हुआ अरेस्ट, जाली नोट गिरोह का खुलासा; खुफिया एजेंसियां कर रहीं पूछताछ Bihar Vidhan Sabha : बिहार विधानसभा बजट सत्र का 11वां दिन शुरू, कई विभागों पर सवाल-जवाब और 2026-27 बजट पर चर्चा Katihar police clash : वर्दी वाले से गुंडई ! शराब कारोबारी को छुड़ाने के लिए पुलिसकर्मी का कॉलर पकड़ महिला ने जमकर काटा बवाल, ग्रामीणों ने लगाया यह आरोप Nawada rape case : बिहार में यह कैसा सुशासन ? महिला से दुष्कर्म के बाद हत्या, खेत से मिला शव; ग्रामीणों का सड़क जाम school bus accident Bihar : स्कूली बस-ट्रक टक्कर में दो शिक्षकों की मौत, 10 से अधिक बच्चे घायल Bihar Dam Tourism : बिहार में 8 बांध बनेंगे पर्यटन स्थल, नीतीश सरकार ने कर दिया एलान; जानिए क्या है पूरा प्लान Patna High Court : शराबबंदी कानून को लेकर पटना HC का बड़ा आदेश, अब इन लोगों की संपत्ति नहीं जब्त; पढ़िए क्या है निर्देश Bihar Vidhan Sabha : बिहार विधानसभा बजट सत्र का आज 11वां दिन, आरक्षण और रामविलास पासवान मुद्दे पर आज भी हो सकता है घमासान
27-Jun-2022 12:00 PM
PATNA : राजधानी पटना से इस वक्त की ताजा खबर सामने आ रही है। पटना में एसटीईटी मेरिट अभ्यर्थियों ने विधानसभा मार्च निकाला है। गर्दनीबाग स्थित प्रदर्शन स्थल से यह अभ्यर्थी विधानसभा घेरने के लिए निकले हैं। साल 2019 में एसटीइटी क्वालीफाई करने वाले 36 सौ से ज्यादा अभ्यर्थी अपनी नियुक्ति की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। आपको बता दें कि साल 2019 की एसटीइटी क्वालीफाई करने वाले यह अभ्यर्थी 6 जून से ही गर्दनीबाग धरना स्थल पर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे हुए हैं।
प्रदर्शनकारी एसटीईटी मेरिट अभ्यर्थियों का कहना है कि पिछले 22 दिन से वे धरना दे रहे हैं बावजूद सरकार ने उनकी सुध नहीं ली। प्रदर्शनकारी अभ्यर्थियों का कहना है कि इतने दिनों से शांतिपूर्ण तरीके से धरना पर बैठे होने के बावजूद सरकार की तरफ से कोई वार्ता नहीं की जा रही है। प्रदर्शनकारी अभ्यर्थियों ने सरकार पर बिहार के बच्चों का भविष्य बर्बाद करने का आरोप लगाया है। अभ्यर्थियों की सरकार से वार्ता की अपील की है और कहा है कि उनकी मांगों को जल्द से जल्द पूरा किया जाए।
अभ्यर्थियों का कहना है कि बिहार को अब डिग्री दिखाओ, नौकरी पाओ वाले शिक्षक नहीं चाहिए। सैकड़ों की संख्या में गर्दनीबाग धरनास्थल पर पहुंचे एसटीईटी मेरिट अभ्यर्थियों ने अपनी मांगों के समर्थन में सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और राज्य की सरकार को शिक्षक विरोधी बताया। बता दें कि अपनी मांगों को लेकर एसटीइटी क्वालीफाई करने वाले अभ्यर्थी पिछले 6 जून से धरना पर बैठे हैं लेकिन उनकी मांगों को नहीं सुना जा रहा है। जिसको लेकर अभ्यर्थियों ने आज विधानसभा का घेराव करने का निर्णय लिया है।