बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम
20-Jun-2024 08:03 AM
By HARERAM DAS
BEGUSARAI : जब आप रेल से सफर करने जाते हैं तो रेलवे स्टेशन जाने के बाद सबसे पहले अनाउसमेंट पर ध्यान देते हैं। लेकिन, क्या आपने सोचा है कि जब अनाउसमेंट ही गलत कर दिया जाए तो फिर क्या होगा ?
दरअसल,बेगूसराय रेलवे स्टेशन पर एक बार फिर गलत उद्घोषणा होने से यात्रियों में भगदड़ मच गई। इस दौरान चलती ट्रेन से कूदने में कई यात्री घायल भी हो गये।
जानकारी के अनुसार ट्रेन संख्या - 01664 सहरसा-रानी कमलामती एक्सप्रेस ट्रेन के एक नंबर प्लेटफार्म पर आने की सूचना उदोद्घक के द्वारा दी जा रही थी। लेकिन, किसी वजह से यह ट्रेन नहीं आई बल्कि लाल सिग्नल रहने की वजह से उसके बदले ट्रेन संख्या 01066 अगरतल्ला- छत्रपति शिवाजी नगर टर्मिनल एक्सप्रेस बेगूसराय स्टेशन पर आकर लग गई। ऐसे में यात्रियों को लगा कि यह रानी कमलामती एक्सप्रेस है और लोग इस पर सवार होने लगे।
उसके बाद जब अनाउंसमेंट करने वाले को इस बात की भनक लगी कि यात्री गलत ट्रेन में सवार होने लगे हैं तो वापस से उसने यह जानकारी दी की यह रानी कमलामती एक्सप्रेस नहीं हैं। उसके बाद यात्री चलती ट्रेन से कूदने लगे। ट्रेन की लास्ट बोगी स्टेशन पर बचने के बाद एसीपी (वेकम्प) कर रुकवाया गया। इस दौरानकाफी समय तक स्टेशन पर अफरा-तफरी मची रही।
उधर,इस अफरातफरी में एक महिला यात्री ट्रेन के अंदर तक चली गयी थी,जिसे काफी मश्क्कत के बाद सही सलामत निकाला गया। वहीं इस संबंध में आरपीएफ पोस्ट प्रभारी विजय रंजन प्रसाद ने बताया कि गलत उद्घोषणा होने की वजह से ऐसी घटना घटित हुई है।